मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय दिल्ली के कैफे में पार्टी के दौरान युवती से गैंगरेप! दो महिला सहकर्मियों समेत तीन गिरफ्तार ‘यह हमारे दिलों का गठबंधन है’, पंजाब में BJP-अकाली दल की दोस्ती पर बोले CM सैनी सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी! यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 75 की स्पीड से ज्यादा नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां! शरद पवार नहीं लेंगे संन्यास! सुप्रिया सुले ने अटकलों को बताया बेतुका
अन्य खबरें

रोमानिया बॉर्डर पर भारतीय विद्यार्थियों के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार

इंडिया वॉइस

सृष्टि ने बताया कि भारतीय छात्रों के रोमानिया बॉर्डर पर पहुंचने पर वहां मौजूद नाइजीरिया और साउथ अफ्रीका के छात्रों ने भी उनके साथ मारपीट और हाथापाई की है।

indian students ukraine
शेयर करें

यूक्रेन के लगातार खराब होते हालात के बीच वतन वापसी के लिए रोमानिया बॉर्डर पहुंच रहे भारतीय विद्यार्थियों के साथ अब बर्बरता भी होने लगी है। बॉर्डर पर वर्दी पहने स्थानीय पुलिस के जवानों ने भारतीय विद्यार्थियों के साथ मारपीट की। साथ ही दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। विद्यार्थियों ने इसका वीडियो यूक्रेन में रह रहे अपने दोस्तों को भेजा है। कीव में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर ही भोपाल की सृष्टि विल्सन के पास भी इसका वीडियो आया है।

सृष्टि विल्सन ने यूक्रेन से अपने परिजनों को एक वीडियो भेजा है, जिसमें उन्होंने बताया कि इलाके में कर्फ्यू लगा है। हम लोग काफी डरे हुए हैं। खाने की चीजों की भी शार्टेज होने लगी है। सृष्टि अभी अपने फ्लैट में हैं। उन्होंने बताया कि फ्लैट से करीब एक किलोमीटर दूर बम से हमला हुआ था। सृष्टि ने बताया कि भारतीय छात्रों के रोमानिया बॉर्डर पर पहुंचने पर वहां मौजूद नाइजीरिया और साउथ अफ्रीका के छात्रों ने भी उनके साथ मारपीट और हाथापाई की है। आरोप है कि उनकी आंखों में मिर्च का स्प्रे भी डाल दिया गया। इसकी वजह से कई छात्रों के मोबाइल फोन व अन्य सामान वहीं छूट गया।

शेयर करें