मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

फिल्म दृश्यम में बेटी का किरदार निभाने वाली इशिता दत्ता ने खरीदा आलीशान बंगला

Rajni

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम में उनकी बेटी का किरदार निभा चुकी अभिनेत्री इशिता दत्ता के घर नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं।

actress ishita datta
शेयर करें

मुंबई। अजय देवगन की फिल्म दृश्यम में उनकी बेटी का किरदार निभा चुकी अभिनेत्री इशिता दत्ता के घर नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। इसी को लेकर फिल्म दृश्यम में अजय देवगन की बेटी का रोल प्ले करने वाली इशिता दत्ता ने हाल ही में अपना एक आलीशान बंगला खरीदा है।

नए घर के गृहप्रवेश का वीडियो सोशल मीडिया पर किया शेयर

इशिता दत्ता जल्द ही मां बनने वाली हैं।इशिता दत्ता और अभिनेता वत्सल सेठ के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। इशिता और वत्सल अपने बच्चे के दुनिया में आने से पहले ही अपने नए घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं। इशिता दत्ता ने अपने नए घर के गृहप्रवेश का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

बता दें कि इशिता दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है। जहां वीडियो में एक्ट्रेस पीले रंग की साड़ी पहने नजर आ रहीं हैं।

वीडियो में कलश को गुजराती रीति-रिवाज से रखा हुआ देखा जा सकता है और उसके बाद अपने पेरेंट्स  के साथ सत्यनारायण भगवान की कथा और आरती करके नए घर में प्रवेश किया। इसी दौरान इशिता ने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “नई शुरुआत”।

टैग: actress film
शेयर करें