मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में एशिया में भारत की बढ़ती ताकत का दुनिया ने माना लोहा, मोदी बने दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता
मध्य प्रदेश

इंदौर में खेलों के महाकुंभ का आगाज आज से,सीएम शिवराज ने कलाकारों, गायकों संग किया पौधारोपण

इंडिया वॉइस

शाम सात बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे शुभारंभ.समारोह में मशहूर गायक शान, जिन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के थीम सॉन्ग को आवाज दी है, अपनी प्रस्तुति देंगे. गायिका नीति मोहन नर्मदा अष्टक की प्रस्तुति देंगी.

शेयर करें

Khelo India Youth Games 2022 : मध्य प्रदेश की मेजबानी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का शानदार आगाज 30 जनवरी से होने जा रहा है. आज भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में शाम 7 बजे केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशीत प्रमाणिक और प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में खेल महाकुंभ का रंगारंग शुभारंभ किया जाएगा. पहली बार वॉटर स्पोर्ट्स में एथलीट जलवा दिखाएंगे. वॉटर स्पोर्ट्स खेलो इंडिया यूथ गेम्स में डेब्यू करेगा. भोपाल और महेश्वर (खरगोन) वाटर स्पोर्ट्स की मेजबानी करेंगे.

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बालीवुड के सिंगर शान, नीति मोहन, दक्षिण भारत के मशहूर ड्रमर शिवामणि समेत तमाम कलाकार भोपाल पहुंच चुके हैं. सोमवार सुबह सीएम शिवराज ने स्‍मार्ट सिटी पार्क पहुंचकर शुभारंभ कार्यक्रम के लिए पधारे कलाकारों, गायकों के साथ पौधारोपण किया.

कब और कहां खेले जाएंगे कौन से खेल

बताया गया कि इंदौर में 30 जनवरी से 03 फरवरी तक टेबल टेनिस की प्रतियोगिता अभय प्रशाल में होंगी. अभय प्रशाल में टेबल टेनिस का पहला मैच 30 जनवरी को दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा. इसी तरह 31 जनवरी से 04 फरवरी तक बॉस्केटबाल कॉम्पलेक्स में बॉस्केटबाल, 01 फरवरी से 10 फरवरी तक एमरॉल्ड हाईट्स इंटरनेशनल स्कूल में फुटबॉल (पुरूष), 05 फरवरी से 09 फरवरी तक अभय प्रशाल में कबड्डी, 06 फरवरी से 10 फरवरी तक इंदौर टेनिस क्लब में लॉन टेनिस और 06 फरवरी से 09 फरवरी तक बॉस्केटबाल कॉम्पलेक्स में वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी.

वहीं अन्य सात शहरों इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, मंडला, बालाघाट और खरगोन में ‘खेलो इंडिया’ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. बता दें कि इससे पहले खेलो इंडिया यूथ गेम्स दिल्ली, पुणे, गुवाहाटी और पंचकुला में आयोजित हो चुके हैं. पहली बार इस आयोजन की मेजबानी का मौका मध्य प्रदेश को मिला है.

शेयर करें