मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

जानिए कैसे पता चलती है कि़डनी की बीमारी?

Avnish

लोगों को किडनी की बीमारी होती तो है लेकिन समय रहते उमको पता नहीं चलता है की इसके संकेत क्या है तो चलिए जानते है!

kidney
शेयर करें

नई दिल्ली । किडनी की बीमारी इन दिनों तेजी से फैल रही है। और इनमें से कई लोग ऐसे है जो कि किडनी डैमेज होने के शुरुआती संकेतों को पहचान नहीं पाते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किडनी खराब होने से पहले शरीर को कई तरह के संकेत देती है। जो कि आपको पता होना काफी जरूरी है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किडनी की बीमारी होने पर बहुत समय तक कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। लेकिन अगर आपको शरीर पर ऐसे कोई लक्षण दिखें तो आपको इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. बल्कि इन संकेतों को समझना चाहिए।

 

  • किडनी फेल होने पर खून में धीरे-धीरे टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों को बहुत जल्दी थकान महसूस होने लगती है। साथ ही साथ थोड़ी सा ही चलने पर कमजोरी होने लगती है। किडनी की बीमारी की वजह से एनीमिया भी हो सकती है।
  •  ध्यान रखने वाली चीज यह है कि जब किडनी ठीक से ब्लड को फिल्टर नहीं करती है तो शरीर की गंदगी बाहर नहीं निकल पाती है। इससे नींद आने में मुश्किल, मोटापा और क्रोनिक किडनी की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।
  • जब किडनी में मिनरल्स, पोषक तत्व की कमी होने लगती है। तो स्किन ड्राई होने लगते हैं साथ ही खुजली भी होती है।
  • एक जानकारी यह भी है कि किसी भी तरीके की किडनी की बीमारी में टॉयलेट में कई तरह के बदलाव देखने को मिलती हैं। जरूरत से ज्यादा पेशाब आना किडनी की बीमारी के संकेत हो सकते हैं।
  • किडनी यूरीन को फिल्टर करती है। ब्लड से पानी को अलग करने का काम करती है। ऐसे में अगर टॉयलेट में खून आने लगे तो आपको संभल जाना चाहिए. और यह किडनी की बीमारी के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।
  • किडनी डैमेज के आम लक्षणों में टॉयलेट में झागदार यूरिन आना सभी लक्षणों में से एक लक्षण है। यूरिन में बुलबुले आने जिससे साफ पता चले कि यूरिन में प्रोटीन मौजूद है।
  • पफी आई सिंड्रोम का मतलब है कि किडनी बहुत सारा प्रोटीन जमा करके टॉयलेट को सप्लाई कर रही है।
शेयर करें