मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

वाराणसीः गोदाम में सो रहे मजदूर को ट्रक ने कुचला, मौत

Rakesh

यूपी के वाराणसी जिले में सीमेंट गोदाम में सोते मजदूर को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना शहर के रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर इलाके की है। मृतक का नाम हारुन अली (30) है, जो अपनी ससुराल में रहकर मजदूरी करता था।

accedent
शेयर करें

वाराणसी। यूपी के वाराणसी जिले में सीमेंट गोदाम में सोते मजदूर को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना शहर के रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर इलाके की है। मृतक का नाम हारुन अली (30) है, जो अपनी ससुराल में रहकर मजदूरी करता था।

गुरुवार रात को गोदाम में ही सो गया था युवक। शुक्रवार सुबह अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर जमकर पीटा। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर शव रखकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

टैग: Death Truck
शेयर करें