मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

Hathras : गल्ला व्यापारी के घर लाखों की चोरी, शादी में गया हुआ था परिवार, दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम

up bureau

यूपी के हाथरस में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हाथरस जंक्शन कस्बे में हनुमान गली में गल्ला व्यापारी कोमल प्रसाद अग्रवाल के घर पर दिनदहाड़े ताला तोड़कर बदमाश करीब 18 लाख रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के वक्त परिवार मथुरा के कस्बा राया में शादी समारोह में गया हुआ था।

Hathras : गल्ला व्यापारी के घर लाखों की चोरी, शादी में गया हुआ था परिवार, दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम
Hathras : गल्ला व्यापारी के घर लाखों की चोरी, शादी में गया हुआ था परिवार, दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम
शेयर करें

हाथरस। यूपी के हाथरस में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हाथरस जंक्शन कस्बे में हनुमान गली में गल्ला व्यापारी कोमल प्रसाद अग्रवाल के घर पर दिनदहाड़े ताला तोड़कर बदमाश करीब 18 लाख रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के वक्त परिवार मथुरा के कस्बा राया में शादी समारोह में गया हुआ था। शाम को जब परिवार घर लौटा, तो ताले टूटे हुए थे और घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। यह देख कोमल प्रसाद और उनके परिवार के होश उड़ गए। अलमारी के ताले भी तोड़े गए थे, जिसमें रखे सारे जेवरात गायब मिले। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। कोमल प्रसाद के अनुसार, चोरी गए जेवरातों की कुल कीमत लगभग 18 लाख रुपए है।

पुलिस ने मौके पर की जांच

वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत है। व्यापारियों ने सुरक्षा बढ़ाने और पुलिस गश्त तेज करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

शेयर करें