मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

अमित शाह के बिहार दौरे पर लालू यादव का हमला, बोले- गुजरात में जब थे, तब क्या किया था?

इंडिया वॉइस

लालू यादव ने कहा कि बिहार से BJP की सरकार जाने के बाद से ही बीजेपी बौखला गई है,इसी वजह से बीजेपी के बड़े नेता बिहार में रैली कर रहे है.

lalu prasad yadav
Lalu Yadav will campaign for party candidates in Bihar by-election
शेयर करें

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर निशाना साधा है.लालू ने कहा है कि बिहार में बीजेपी के सत्ता से बेदखल होने के बाद अमित शाह पगला गए हैं.केंद्र से सत्ता जाने के डर से वे बिहार का दौरा कर रहे हैं और जंगलराज की बात कर रहे हैं.जब वह गुजरात में थे तब वहां जंगलराज था.

बता दें कि लालू यादव शनिवार को दिल्ली पहुंचे हैं.खबर है कि रविवार शाम छह बजे लालू यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे.दिल्ली पहुंचने पर लालू प्रसाद ने बीजेपी की ओर से नीतीश कुमार की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने पर कहा कि महागठबंधन के सभी दल एकजुट हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के पूर्णिया में ‘जन भावना महासभा’ को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार का लंबे समय तक साथ दिया, अब वे जानते हैं कि इस बार न तो लालू की पार्टी आएगी और न ही आपकी पार्टी. इस बार बिहार में केवल पीएम मोदी का कमल खिलेगा.बिहार की जनता लालू-नीतीश की जोड़ी का सफाया कर देगी. हम 2025 के चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ यहां सत्ता में आएंगे.

शेयर करें