1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आतंकवाद पर चोटः राजौरी में साथी सहित लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर मारा गया

आतंकवाद पर चोटः राजौरी में साथी सहित लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर मारा गया

जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया गया है। उनके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। गुरुवार को मुठभेड़ का दूसरा दिन था। दोनों ओर से जवाबी फायरिंग चल रही है।

By Rakesh 

Updated Date

राजौरी। जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया गया है। उनके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। गुरुवार को मुठभेड़ का दूसरा दिन था। दोनों ओर से जवाबी फायरिंग चल रही है। गोलीबारी के दौरान पाक आतंकवादी कॉरी मारा गया है। उसे पाक और अफगान मोर्चे पर प्रशिक्षित किया गया है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें हेल्थ टिप्स और उपाय

कॉरी लश्कर-ए-तैयबा का उच्च रैंक आतंकवादी कमांडर था। वह पिछले एक साल से अपने ग्रुप के साथ राजोरी और पुंछ में सक्रिय था। उसे ढांगरी और कंडी हमलों का मास्टरमाइंड भी माना जाता है। वह आईईडी लगाने, गुफाओं से छिपकर हमला करने और प्रशिक्षित स्नाइपर था। इस साल एक जनवरी को राजोरी के ढांगरी में दोहरे आतंकी हमले को अंजाम दिया गया था, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी।

इमसें पांच लोग गोलीबारी में और दो लोग आईईडी ब्लास्ट में मारे गए थे। राजोरी के बाजीमाल इलाके में सेना व जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ गुरुवार सुबह एक बार फिर शुरू हुई। बुधवार सुबह 10 बजे शुरु हुई मुठभेड़ रात सात बजे तक जारी रही।
मुठभेड़ के दौरान दो कैप्टन समेत पांच सैन्यकर्मी बलिदान

गुरुवार को मुठभेड़ के दौरान एक जवान बलिदान हो गए। इससे पहले बुधवार को दो कैप्टन समेत चार सैन्यकर्मी बलिदान हो गए और दो जवान घायल हुए। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा में जवानों ने अपना बलिदान दे दिया। इस ऑपरेशन में कुल पांच सुरक्षाकर्मी वीरगति को प्राप्त हुए और दो घायल हुए हैं।

शहीद अधिकारियों की पहचान कर्नाटक के कैप्टन एमवी प्रांजल, 63 आरआर/ सिग्नल, आगरा के कैप्टन शुभम, 9-पैरा और जम्मू के पुंछ के हवलदार माजिद, 9-पैरा के रूप में हुई है। 9 पैरा के मेजर मेहरा के हाथ और छाती में चोट आई है। उन्हें उधमपुर के कमांड अस्पताल में एयरलिफ्ट कर पहुंचाया गया। यहां उनकी हालत स्थिर है। एक घायल जवान का इलाज राजोरी में 50 जनरल अस्पताल में चल रहा है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com