मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

Lucknow: सिपाही ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या खुद को भी उड़ाया, मौत

up bureau

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को रात में कृष्णानगर क्षेत्र में एक सिपाही ने अपनी पत्नी की गोली मारकार हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद सिपाही ने खुद को भी गोली मार ली।

Lucknow: सिपाही ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या खुद को भी उड़ाया, मौत
शेयर करें

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को रात में कृष्णानगर क्षेत्र में एक सिपाही ने अपनी पत्नी की गोली मारकार हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद सिपाही ने खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, वहीं सिपाही का इलाज किया मगर कुछ समय बाद उसकी भी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक इस बात का पता नही चल पाया है कि सिपाही के पद पर तैनात सर्वेश रावत ने यह कदम क्यों उठाया।

ये है पूरा मामला

दरअसल सिपाही सर्वेश रावत की साल 2019 में मीरा रावत से शादी हुई थी। मौजूदा समय में सर्वेश कानपुर के बिठूर थाने में सिपाही के पद पर तैनात था, जबकि पत्नी मीरा रावत जीपीओ में बाबू के पद पर कार्यरत थी। सर्वेश और मीरा की एक 11 महीने की बच्ची है। मीरा अपनी बेटी और पति के साथ शुक्रवार को शाम करीब 7 बजे अपने मायके कृष्णानगर के आजादनगर हसनापुर आई थी। यहां पति – पत्नी दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसके कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब घर वाले दौड़ कर कमरे में पहुंचे तो देखा सर्वेश और मीरा खून से लथपथ पड़े थे। सर्वेश ने पहले मीरा को गोली मारी और फिर खुद को गोलीमार कर खुदखुशी कर ली।

कोर्ट में पहले से चल रहा था ये मामला

घटना के बाद जब आनन फानन में दोनों को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पत्नी मीरा को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल पति सर्वेश को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। जहां सर्वेश को भी मृत घोषित कर दिया गया। डीसीपी साउथ केशव कुमार ने जानकारी दी कि इस मामले में सभी बिंदुओं की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनका पहले से ही पारिवारिक विवाद का मुकदमा चल रहा था, लेकिन कोर्ट के माध्यम से समझौता हो गया था।

शेयर करें