मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP News:दलित युवक को पेड़ से बांधकर जानवरो की तरह की गई पिटाई,मामला हुआ दर्ज

इंडिया वॉइस

UP News:उत्तर-प्रदेश के फर्रुखाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,जिसमे एक दलित युवक को पेड़ से बांधकर उसके साथ मार पीट की गई है,यह घटना थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम खेतलपुर सौरिया की है,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से यूपी पुलिस में हड़कंप मच गया है

शेयर करें

Uttar Pradesh: उत्तर-प्रदेश के फर्रुखाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,जिसमे एक दलित युवक को पेड़ से बांधकर उसके साथ मार पीट की गई है,यह घटना थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम खेतलपुर सौरिया की है,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से यूपी पुलिस में हड़कंप मच गया है

वीडियो में कई महिलाएं युवक के साथ लाठी-डंडे लेकर मारपीट करती दिखाई दे रही हैं.पुलिस ने पूरे मामले पर युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,पुलिस घटना में शामिल 2 महिलाओं की तलाश में जुटी है.

फर्रुखाबाद जनपद के थाना क्षेत्र कंपिल के हरकरणपुर निवासी पन्ना लाल जाटव उनके साथी भीमसेन जाटव समेत बालक राम पैसेंजर ट्रेन के द्वारा कंपिल स्टेशन पर उतरे तो अचानक पन्ना लाल जाटव का बैग चोरी होने की जानकारी हुई .बैग चोरी होने के बाद उसके साथी मौके से अपने गांव चले गए. साथियों के चले जाने के बाद हरकरणपुर निवासी पन्नालाल जाटव ने जब अपने आसपास पता किया तो पता चला कि भीमसेन बालकराम उसका बैग लेकर अपने गांव चले गए हैं, जिसके बाद युवक पन्नालाल जाटव खेतलपुर सौरिया पहुंच गया.

शेयर करें