मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय दिल्ली के कैफे में पार्टी के दौरान युवती से गैंगरेप! दो महिला सहकर्मियों समेत तीन गिरफ्तार ‘यह हमारे दिलों का गठबंधन है’, पंजाब में BJP-अकाली दल की दोस्ती पर बोले CM सैनी सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी! यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 75 की स्पीड से ज्यादा नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां! शरद पवार नहीं लेंगे संन्यास! सुप्रिया सुले ने अटकलों को बताया बेतुका
क्षेत्रीय

ममता की नसीहत, ‘एकजुटता के लिए कांग्रेस पर निर्भर नहीं रहेंगे विपक्षी दल’

इंडिया वॉइस

उन्होंने यह भी कहा कि यह कांग्रेस पर निर्भर करता है कि वह विपक्षी एकजुटता का हिस्सा होगी या नहीं। लेकिन 2024 के लिए विपक्ष की सभी पार्टियों को एकजुट होना ही होगा।

mamata banarjee video goes viral
TMC announces separation from UPA, accuses Congress of cheating
शेयर करें

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पांच राज्यों के चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अपनी विश्वसनीयता खो रही है। इसलिए अब विपक्ष कांग्रेस पर निर्भर नहीं रह सकता।

शुक्रवार को ममता ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस की विश्वसनीयता खत्म हो रही है। उसे विपक्षी एकजुटता का हिस्सा बनना चाहिए। 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस को सकारात्मक होने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कांग्रेस पर निर्भर करता है कि वह विपक्षी एकजुटता का हिस्सा होगी या नहीं। लेकिन 2024 के लिए विपक्ष की सभी पार्टियों को एकजुट होना ही होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे सभी राजनीतिक दल जो भारतीय जनता पार्टी से लड़ना चाहते हैं, उन्हें एक साथ हो जाना चाहिए। कांग्रेस अपनी विश्वसनीयता खो रही है, इसीलिए उस पर निर्भर नहीं रहा जा सकता।

गोवा में पार्टी की हार के संबंध में ममता ने कहा कि तीन महीने पहले वहां तृणमूल कांग्रेस ने पैर रखा था। वहां इतने कम समय में छह फ़ीसदी लोगों ने वोट किया है, यह काफी है। उन्होंने दोहराया कि विधानसभा चुनाव के परिणाम को बहुत अधिक गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसमें ईवीएम की लूट हुई है।

शेयर करें