मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

सोनभद्रः बेटे को बचाने में मां की भी चली गई जान, खेलते समय कुएं में गिर गया था मासूम

Rajni

यूपी के सोनभद्र जिले के सेंदूर गांव में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बेटे को बचाने में मां की भी जान चली गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।

victim
शेयर करें

सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र जिले के सेंदूर गांव में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बेटे को बचाने में मां की भी जान चली गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पांच वर्षीय मासूम खेलते समय कुएं में गिर गया। उसे बचाने के लिए मां भी कुएं में कूद गई। डूबने से दोनों की मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया।

बभनी थाना क्षेत्र के सेंदुर गांव निवासी श्याम दास की पत्नी ललिता देवी (28) शनिवार दोपहर घर के सामने स्थित कुएं पर स्नान करने गई थी। साथ में उसका पुत्र सतेश (5) भी था। इस दौरान खेलते समय सतेश अचानक कुएं में गिर गया। मां की नजर पड़ी तो बेटे को बचाने के लिए उसने भी कुएं में छलांग लगा दी।

कुछ दूरी पर खेत में काम कर रहे लोग शोरगुल मचाते हुए कुएं की ओर दौड़े और मां-बेटे को बाहर निकालने का प्रयास किया। पति श्याम दास भी मौके पर पहुंचा। कुएं में कूदकर उसने पहले पत्नी और फिर बेटे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मां-बेटे की मौत से गांव में मातम छा गया। बभनी थाने से एसआई वीर बहादुर चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।

टैग: Child Death
शेयर करें