मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
राजनाथ सिंह का दावा: उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार राहुल गांधी को भारत की तरक्की से होती है तकलीफ! नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला मिशन 2027: दलित वोट बैंक पर BJP का बड़ा फोकस, SC मोर्चा के 6 जिलाध्यक्ष नियुक्त यूपी चुनाव से पहले कथाओं के मंच पर सियासी शक्ति प्रदर्शन! राजा भैया, बृजभूषण से अखिलेश यादव तक सक्रिय हरियाणा में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 94 करोड़ की संपत्ति सीज झारखंड के किसानों को बड़ी सौगात ! धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे ‘जय श्रीराम’ के बाद ‘राधे-राधे’ पर भी घबराई सपा? अखिलेश पर केशव मौर्य का बड़ा हमला मुलायम सिंह ने मोदी के दोबारा PM बनने की कामना क्यों की थी? ब्रजेश पाठक ने बताई बड़ी वजह
उत्तर प्रदेश

मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबियत, गुरुग्राम के मेदांता में ICU में भर्ती

इंडिया वॉइस

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ गई है. उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया है.

शेयर करें

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई. वह खराब सेहत के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कई दिनों से भर्ती हैं. जहां डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह यादव की सेहत पर नजर रख रहे हैं.

जानकारी के अनुसार,मुलायम सिंह को डॉक्टरों ने कमरे से आईसीयू में शिफ्ट किया है. पिता की खराब सेहत की खबर मिलते ही अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली के रवाना हो गए हैं. दूसरे बेटे प्रतीक यादव और छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं.
वहीं बहू अर्पणा भी दिल्ली के लिए रवाना हो गईं हैं. डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में मुलायम सिंह का उपचार हो रहा है. वहीं मेदांता के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेश त्रेहन खुद उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं.

शेयर करें