Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

Morning Top 05 Hindi News

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 05 जून 2022

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

1. Jharkhand : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज रांची में सार्वजनिक कार्यक्रम।

आज रांची के मोरहाबादी मैदान में बीजेपी का आदिवासी सम्मेलन आयोजित हो रहा है। जिसमें 50 हजार से अधिक आदिवासी प्रदेश से शामिल होंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा मुख्य अतिथि होंगे। कोरोना काल के 2 साल बाद पार्टी का ये सबसे बड़ा आयोजन है। ये सम्मेलन आदिवासियों के साथ-साथ तमाम लोगों के अधिकार को लेकर है।

2. World Environment Day : पीएम मोदी आज करेंगे ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ कार्यक्रम को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ के जरिए मिट्टी की गुणवत्ता के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसे सुधारने के लिए जागरूकता लाने के लिए एक वैश्विक आंदोलन है।

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

3. Kanpur Violence : कानपुर हिंसा का मास्टरमाइंड 3 साथियों के साथ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में शुक्रवार को भड़की हिंसा का मास्टरमाइंड लखनऊ से अपने तीन साथियों के साथ शनिवार को दबोच लिया गया। चारों आरोपी हजरतगंज के एक यूट्यूब चैनल के दफ्तर में छिपे थे। घटना के बाद पुलिस ने 40 लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन पूछताछ के बाद 20 को छोड़ दिया। लखनऊ से 4 लोगों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक कुल 24 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बाकी की तलाश जारी है।

4. हरियाणा के पंचकूला से ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ की गृह मंत्री अमित शाह ने की शुरुआत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आगाज किया। इस उद्घाटन समारोह के दौरान ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर नजर आया। आर्मी बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की।

5. RBI की MPC बैठक 6 जून से, ब्याज दर में इजाफा संभव

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) मौद्रिक नीति समिति (MPC) की अगामी बैठक अगले हफ्ते 6 जून से शुरू हो रही है, जो 8 जून तक चलेगी। गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में RBI बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए नीतिगत दर (रेपो रेट) में 0.40 फीसदी की एक और बढ़ोतरी कर सकता है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com