Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

Morning Top 05 Hindi News

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 09 जुलाई 2022

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

1. अमरनाथ हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अमरनाथ में बादल फटने के चलते श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि अमरनाथ मंदिर के पास बादल फटने से कई लोगों की जान चली गई। वो शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से व्यथित हैं। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की और स्थिति का जायजा लिया। बचाव और राहत कार्य जारी है। प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

2. सालों तक भारत के जन-मन में बसे रहेंगे शिंजो आबे- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को याद करते हुए भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि जापान के सहयोग से भारत में हो रहे कामों के चलते शिंजो आबे सालों तक भारत के जन-मन में बसे रहेंगे। दिल्ली में अरुण जेटली स्मृति व्याख्यान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आबे एक विश्वसनीय दोस्त थे। उनके कार्यकाल में भारत-जापान के राजनीतिक संबंधों को नई ऊंचाईयां मिलीं। साथ ही दोनों देशों की विरासत को जोड़ते हुए रिश्तों को आगे बढ़ाया गया।

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

3. आज कोलकाता आएंगी द्रौपदी मुर्मू, अपने लिए समर्थन मांगेंगी

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज कोलकाता आ रही हैं। इसे लेकर राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पार्टी के वरिष्ठ विधायक औऱ नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने एक पत्र लिखा है। इस पत्र को तृणमूल कांग्रेस के सांसदों और विधायकों के नाम लिखा गया है जिसमें द्रौपदी मुर्मू के समर्थन की गुजारिश की गई है। मुर्मू आज राज्य विधानसभा में बीजेपी विधायकों के साथ मुलाकात करेंगी। वो अपने लिए समर्थन मांगेंगी। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी से भी मुलाकात कर सकती हैं। राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की संभावना भी जताई जा रही है।

4. ED ने उस्मानाबाद में जोगेश्वरी ब्रेवरीज की 45.50 करोड़ की संपत्ति जब्त की

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को उस्मानाबाद जिले की एक निजी कंपनी जोगेश्वरी ब्रेवरीज की 45.50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इस कंपनी का मुख्यालय कोल्हापुर में स्थित है और शराब उत्पादन के क्षेत्र में काम करती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस जगह का काम पिछले 5-6 साल से बंद है।

5. चीनी मोबाइल कंपनी वीवो का फ्रीज बैंक खाता ऑपरेट करने की मांग पर विचार करे ED- हाईकोर्ट

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

दिल्ली हाईकोर्ट ने ED को निर्देश दिया है कि वो चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो का फ्रीज किया हुआ बैंक खाता ऑपरेट करने की मांग पर विचार करे। जस्टिस यशवंत वर्मा की बेंच ने ED को इस मसले पर 13 जुलाई तक निर्देश लेकर कोर्ट को सूचित करने का निर्देश दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com