Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

Morning Top 05 Hindi News

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 08 जुलाई 2022

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

1. राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू आज आएंगी लखनऊ

राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू आज लखनऊ के प्रवास पर रहेंगी। मुर्मू प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजग के घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और विधायकों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से समर्थन के लिए सम्पर्क और संवाद करेंगी।

2. पीएम मोदी आज प्रथम अरुण जेटली स्मृति व्याख्यान में हिस्सा लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 6:30 बजे विज्ञान भवन में प्रथम ‘अरुण जेटली स्मृति व्याख्यान’ में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक सिंगापुर सरकार के वरिष्ठ मंत्री थरमन शनमुगरत्नम प्रथम ‘अरुण जेटली स्मृति व्याख्यान’ में समावेशिता के माध्यम से विकास, विकास के माध्यम से समावेशिता विषय पर मुख्य भाषण देंगे। व्याख्यान के बाद माथियास कॉर्मन (ओईसीडी महासचिव) और अरविंद पनगढ़िया (प्रोफेसर, कोलंबिया विश्वविद्यालय) द्वारा पैनल चर्चा होगी।

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

3. कांग्रेस नेता और अभिनेता राज बब्बर को 2 साल की सजा

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और अभिनेता राज बब्बर को MP एमएलए कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई है। राज बब्बर को ये सजा 26 साल पुराने एक मामले में कोर्ट ने सुनाई है। साथ ही उनपर 8500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। हालांकि कोर्ट से उन्हें इस मामले में अंतरिम जमानत मिल गई है। उन्हें 30 दिन के अंदर कोर्ट में जाना होगा। फैसले के वक्त कांग्रेसी नेता कोर्ट में ही मौजूद रहे। कोर्ट से बाहर आकर उन्होंने कहा कि इस फैसले को वो अपर कोर्ट में चुनौती देंगे।

4. केंद्र सरकार ने किसानों और गरीबों के साथ धोखा किया- कांग्रेस

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार किसानों और गरीबों का शोषण कर रही है और कुछ चंद उद्योगपतियों को मालामाल बना रही है। कांग्रेस नेता और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को खत्म करना चाहती है। ये सरकार संयुक्त किसान मोर्चे से किए वादे को भूल चुकी है। मोर्चे के साथ समझौते में केन्द्र ने वादा किया था कि वो MSP पर कमेटी बनाएगी, लेकिन अभी तक केन्द्र की ओर से कोई पहल नहीं हुई है।

5. हिमाचल प्रदेश : मानसून आपदा में 4 लोगों की गई जान, 11 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को भी मानसून का कहर जारी रहा। प्रदेश में बारिश जनित विभिन्न हादसों में 4 लोगों की जान गई। शिमला सहित प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 11 जुलाई तक भारी बारिश होने की आशंका है। शिमला सहित प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com