मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

इंडिया वॉइस

Morning Top 05 Hindi News

news bulletin
शेयर करें

नई दिल्ली, 15 जुलाई 2022

1. Presidential Election 2022 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, JMM राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी

राष्ट्रपति चुनाव में NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) समर्थन करेगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से कहा गया है कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं। आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल होने वाला है। JMM के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने बयान जारी कर कहा कि पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का फैसला लेती है। आप सभी सांसदों और विधायकों को निर्देशित दिया जाता है कि राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करेंगे।

2. राष्ट्रपति चुनाव में महाराष्ट्र से द्रौपदी मुर्मू को मिलेंगे सर्वाधिक वोट- सीएम शिंदे

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र से राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को सर्वाधिक वोट मिलेंगे। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी महिला हैं, उनकी जीत मात्र औपचारिकता है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे।

3. सांसद हेमा मालिनी ने लगाया स्वास्थ्य अधिकारियों पर सांसद निधि हड़पने का आरोप

मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने गुरुवार को जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बताया कि पीकू वार्ड घोटाले में कई स्वास्थ्य अधिकारी शामिल हैं। जांच के बाद भी किसी पर कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में उन्होंने सांसद निधि से अगली किश्त जारी नहीं करने की चेतावनी दी है। हेमा मालिनी ने डीएम से कहा है कि इस प्रकरण की जांच एक हफ्ते के भीतर कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

4. भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की साजिश का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बिहार की राजधानी पटना में आतंकियों की बड़ी साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 3 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनका इरादा भारत को 2047 तक इस्लामी राष्ट्र बनाने का था। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से एक दिन पहले ही पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकियों अतहर परवेज और मोहम्मद जलालुद्दीन को गिरफ्तार किया था। अतहर ने पुलिस को बताया कि इस मुहिम में 26 लोग शामिल थे, जिनकी पटना में ट्रेनिंग चल रही थी। सभी पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) से भी जुड़े थे।

5. आय से अधिक संपत्ति मामला : OP चौटाला ने सजा के खिलाफ खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मिली सजा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल की अध्यक्षता वाली बेंच ने जेल प्रशासन से इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 16 अगस्त को होगी।

शेयर करें