मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

इंडिया वॉइस

Morning Top 05 Hindi News

news bulletin
शेयर करें

नई दिल्ली, 13 जुलाई 2022

1. PM मोदी ने कोयला क्षेत्र से भ्रष्टाचार खत्म कर खदान नीलामी को बनाया पारदर्शी- अमित शाह

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि 2014 से पहले कोयला क्षेत्र भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुका था, ‘पहले आओ पहले पाओ’ की नीति थी, जिसपर कैग ने कई सवाल उठाए और सुप्रीम कोर्ट ने भी कई आवंटन रद्द किए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोयला क्षेत्र से भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त कर खदानों की नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया।

2. शिवसेना ने राष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का किया ऐलान

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि ये फैसला किसी के दबाव में नहीं, बल्कि पार्टी के आदिवासी कार्यकर्ताओं के कहने पर लिया गया है। ठाकरे ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति बनने पर एक ही अपेक्षा है की वो देश में लोकशाही को जीवित रखने का काम करेंगी।

3. आपसी अंतर्कलह से गिरेगी शिंदे-फडणवीस सरकार- शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि शिंदे-फडणवीस सरकार आपसी अंतर्कलह से गिर जाएगी। इसलिए उन्होंने राकांपा विधायकों को चुनाव की तैयारी करने का आदेश दिया है।

4. विदेश यात्रा पर राहुल गांधी, महत्वपूर्ण बैठक में नहीं होंगे शामिल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को व्यक्तिगत यात्रा पर विदेश चले गए हैं। वो राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले रविवार को वापस लौटेंगे। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी मंगलवार सुबह यात्रा पर निकले। ये उनकी व्यक्तिगत कारणों से की गई यात्रा है। कांग्रेस की गुरुवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और आंतरिक चुनाव की तैयारियों से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इसमें सभी महासचिव, प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निमंत्रित हैं। यात्रा के चलते राहुल गांधी इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे।

5. राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड

बाल वाटिका के शुभारम्भ के साथ ही उत्तराखंड राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की शुरूआत करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति एक नया क्रान्तिकारी परिवर्तन है। ये नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेगी।

शेयर करें