मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

इंडिया वॉइस

Morning Top 05 Hindi News

news bulletin
शेयर करें

नई दिल्ली, 26 जून 2022

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे कार्यक्रम ‘मन की बात’ में अपने विचार साझा करेंगे। आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ की ये 90वीं कड़ी होगी। प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ के पिछले संस्करण में देश में तेजी से विकसित हो रही स्टार्टअप इंडस्ट्री की उपलब्धि साझा करते हुए कहा था कि भारत में यूनिकॉर्न की संख्या 100 के आंकड़े तक पहुंच गई है।

2. महाविकास आघाड़ी सरकार अल्पमत में, निर्णय लेने का अधिकार नहीं- रामदास आठवले

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी सरकार अल्पमत में है, इसलिए उसे फैसला लेने का अधिकार नहीं है। शिवसेना के दो-तिहाई से अधिक विधायक बागी नेता एकनाथ शिंदे के साथ हैं, इसलिए बौखलाई शिवसेना ने गुंडागर्दी शुरू कर दी है। उन्होंने शिवसेना को चेतावनी देते हुए कहा कि शिवसेना अपनी गुंडागर्दी बंद करे या फिर उसे उसकी भाषा गुंडागर्दी में ही जवाब दिया जाएगा।

3. प्रधानमंत्री G7 शिखर वार्ता में विश्व मामलों पर प्रमुख नेताओं से करेंगे चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने G7 शिखर वार्ता में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी रवाना होने से कहा कि वो वहां विभिन्न नेताओं से विश्व मामलों पर विचार-विमर्श करेंगे। जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने दुनिया के विकसित देशों के संगठन जी7 की शिखर वार्ता में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया है। भारत के अलावा अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका के नेता भी अतिथि प्रतिनिधि के रूप में शिखर वार्ता में भाग लेंगे।

4. Maharashtra Political Crisis : ये लड़ाई पार्टी कार्यकर्ताओं की बेहतरी के लिए- शिंदे

एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना कार्यकर्ताओं को समझना चाहिए कि मैं शिवसेना और उसके कार्यकर्ताओं को महा विकास अघाडी सरकार के चंगुल से मुक्त करना चाहता हूं और मैं इसके लिए संघर्ष कर रहा हूं। ये लड़ाई पार्टी कार्यकर्ताओं की बेहतरी के लिए है।

5. पटना में ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह के घर रेड, भारी मात्रा में नकदी और जेवरात बरामद

पटना में ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह के आवास पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने छापा मारा। मौके से भारी मात्रा में नकदी और जेवरात बरामद किए गए हैं। जितेंद्र कुमार के ऊपर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज़ हुआ है। DSP निगरानी अन्वेषण ब्यूरो सुरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित आवास से जांच में कुछ कागजात, जेवर और नकदी बरामद की गई है। इनके 4 ठिकानों पर जांच जारी है।

शेयर करें