मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

Morning Top 05 Hindi News

news bulletin
शेयर करें

नई दिल्ली, 06 जून 2022

1. पीएम मोदी आज वित्त मंत्रालय के आइकोनिक वीक समारोह का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे विज्ञान भवन में वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के आइकोनिक वीक समारोह का उद्घाटन करेंगे। जिसे 6 से 11 जून तक एक सप्ताह ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ (एकेएएम) के हिस्से के रूप में मनाया जा रहा है।

2. बीजेपी ने पैगंबर पर टिप्पणी करने वाले अपने दो नेताओं को पार्टी से किया निलंबित

BJP ने पैगंबर मोहम्मद पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर पार्टी प्रवक्ता नूपुर शर्मा और मीडिया प्रभारी नवीन जिंदल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। दूसरी ओर पार्टी की ओर से एक बयान जारी किया गया है जिसमें किसी धर्म के पूजनीयों पर अपमानजनक टिप्पणी को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया गया है।

3. Punjab : BJP ने कांग्रेस से आए केवल ढिल्लों को संगरूर में बनाया उम्मीदवार

संगरूर लोकसभा उपचुनाव का मुकाबला दिलचस्प बन गया है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को उम्मीदवार के नाम एक ऐलान करके सभी को चौंका दिया। BJP ने यहां से केवल ढिल्लों को उम्मीदवार घोषित किया है। केवल ढिल्लों शनिवार को ही कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए हैं। हर साल 2019 में संगरूर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। अब संगरूर में केवल कांग्रेस पार्टी ही ऐसी बची है जिसने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।

4. यमुनोत्री हाईवे पर भीषण हादसा, खाई में गिरी श्रद्धालुओं की बस, अब तक लगभग 25 शव निकाले गए

यमुनोत्री धाम से लौट रही श्रद्धालुओं की एक बस डायटा से दो किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर की गहरी खाई में गिर गई है। बस में मध्य प्रदेश के 27-28 लोग सवार बताया गए है। इस दुर्घटना में गिरने से कई यात्रियों की मौत होने की खबर है। मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस के कर्मी बचाव अभियान में लगे हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।

5. अभिनेता सलमान और उनके पिता को मिली जान से मारने की धमकी

फिल्म अभिनेता सलमान खान और उनके पिता और मशहूर लेखक सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इसकी शिकायत बांद्रा पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस CCTV के आधार पर मामले की गहन छानबीन कर रही है।

शेयर करें