Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

Morning Top 05 Hindi News

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 07 जून 2022

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

1. दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे सीएम योगी, सबसे पहले बांकेबिहारी के चरणों में टेका माथा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम को अपने दो दिवसीय दौरे पर वृंदावन पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। इसके बाद सीएम योगी ने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में कैथ लेब का सीएम ने लोकार्पण किया। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में करीब 5 करोड़ रुपये लागत से नवनिर्मित कैथ लेब का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य लोकार्पण किया।

2. परिवार के कुछ लोग जब खाई में पड़े हों तो मैं चैन से कैसे सो सकता हूं- CM शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश एक परिवार है। परिवार के कुछ लोग जब खाई में पड़े हों तो मैं मुख्यमंत्री के नाते चैन से नहीं सो सकता। पिछले 17 घंटे त्रासदी, पीड़ा और कष्ट के थे। एक साथ 25 पार्थिव शरीर मेरे सामने थे। ये असहनीय और बेहद दुखद था। मुझे लगा कि मुख्यमंत्री के खुद जाने से राहत और बचाव कार्यों में तेजी आएगी और हम कुछ लोगों को जीवित बचा लेंगे। जैसे ही मुझे दुर्घटना की जानकारी हुई, मैं तत्काल उत्तराखंड के लिए रवाना हो गया।

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

3. बीजेपी की कट्टर सोच के चलते भारत की छवि को हो रहा है नुकसान- राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी की कट्टर सोच के चलते भारत की वैश्विक स्तर पर छवि खराब हो रही है। राहुल ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि अंदरूनी तौर पर बंटवारे से भारत बाहरी तौर पर कमजोर पड़ रहा है।

4. झारखंड के ट्रैक्टर ड्राइवर की बेटी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सबसे युवा खिलाड़ी

झारखंड की इतु मंडल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अपनी पहली रेड करने से पहले ही रिकॉर्ड बुक्स में अपना नाम लिखवा लिया। 13 साल की उम्र में मासूम चेहरे वाली इस कबड्डी खिलाड़ी ने खेलों के इस संस्करण में सबसे युवा खिलाड़ी के रूप में प्रवेश किया है। ट्रैक्टर ड्राइवर की बेटी इतु मंडल को कबड्डी से उस समय प्यार हो गया था जब वो केवल 8 साल की थी। उसने तेजी से अपने कदम बढाए और अंडर 18 युवा टीम का हिस्सा बन गयी। महाराष्ट्र के खिलाफ अपने पहले मैच के बाद उसने कहा, ”मेरे माता-पिता मुझे लेकर चिंतित थे, लेकिन मुझे कभी डर नहीं लगा।”

5. एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर के ट्विटर अधिग्रहण सौदा छोड़ने की दी धमकी

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

टेस्ला और सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर की बिक्री का चर्चित सौदा खटाई में पड़ता दिख रहा है। टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने ट्विटर पर फर्जी खातों की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाते हुए 44 अरब डॉलर के अधिग्रहण सौदे को छोड़ने की धमकी दी है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) मस्क के वकीलों ने सोमवार को ट्विटर को भेजे एक पत्र में ये चेतावनी दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com