Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

Morning Top 05 Hindi News

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 09 जून 2022

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

1. पीएम मोदी आज करेंगे बायोटेक स्टार्टअप प्रदर्शनी-2022 का उद्घाटन

पीएम नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली के प्रगति मैदान में बॉयोटेक स्‍टार्टअप प्रदर्शनी-2022 का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी इस मौके पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जैव प्रौद्योगिकी विभाग और जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान सहायता परिषद दो दिन की इस प्रदर्शनी का आयोजन कर रहे हैं। परिषद के 10 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित प्रदर्शनी की थीम है- ‘बॉयोटेक स्‍टार्टअप नवाचारः आत्‍मनिर्भर भारत के लिए’।

2. कोर्ट आज सुनाएगी अनिल देशमुख और नवाब मलिक को मतदान देने पर फैसला

मुंबई की विशेष अदालत पूर्व मंत्री अनिल देशमुख और मंत्री नवाब मलिक को राज्यसभा चुनाव में वोट डालने की अनुमति देने का फैसला आज सुनाएगी। इस मामले में बुधवार को अनिल देशमुख, नवाब मलिक के वकील और ED के वकील अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) अनिल सिंह ने बहस की। इसके बाद विशेष अदालत ने मामले का फैसला सुरक्षित रख दिया था।

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

3. राज्यसभा चुनाव : स्याही कांड से बचने को निर्वाचन आयोग के पेन का इस्तेमाल

हरियाणा में पिछली बार राज्यसभा चुनाव के दौरान हुए स्याही कांड की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निर्वाचन आयोग ने इस बार अपना पेन भेजा है। इसी पेन की मदद से विधायकों द्वारा वोट डाला जाएगा। राज्यसभा की दो सीटों के लिए 10 जून को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। हरियाणा विधानसभा सचिवालय की ओर से मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

4. दुनिया के सबसे बड़े समुद्री अभ्यास ‘रिम ऑफ द पैसिफिक’ में हिस्सा लेगा भारत

भारत ने अमेरिका के नेतृत्व में होने वाले दुनिया के सबसे बड़े समुद्री अभ्यास ‘रिम ऑफ द पैसिफिक’ (रिम्पैक) में भाग लेने का फैसला किया है। नौसेना युद्ध खेलों के 28वें संस्करण में 26 अन्य देश भी होनोलूलू और सैन डिएगो में इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे। यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड की मेजबानी में इस अभ्यास के लिए भारत एक स्टील्थ फ्रिगेट और एक पी-8आई विमान भेज रहा है।

5. अब क्रेडिट कार्ड से भी होगा UPI भुगतान, RBI ने दी अनुमति

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

आने वाले दिनों में शॅपिंग के बाद भुगतान करना ज्यादा आसान होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) से जोड़ने की अनुमति दे दी है। इस सुविधा के तहत क्रेडिट कार्ड को UPI से लिंक किया जा सकेगा, जिससे ट्रांजेक्शन करना ज्यादा आसान हो जाएगा। इसकी शुरुआत रूपे कार्ड से होगी। RBI गवर्नर ने बुधवार को मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक के बाद जानकारी देते हुए कहा कि क्रेडिट कार्ड को भी यूपीआई से जोड़ने का प्रस्ताव है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com