मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

इंडिया वॉइस

Morning Top 05 Hindi News

news bulletin
शेयर करें

नई दिल्ली, 15 जून 2022

1. Presidential Election : शरद पवार राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर, ममता ने आज बुलाई विपक्षी दलों की बैठक, कांग्रेस भी होगी शामिल

राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज दिल्ली में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में विपक्ष की बैठक बुलाई है। ममता बनर्जी ने विपक्ष के 8 मुख्यमंत्री सहित 22 नेताओं को चिट्ठी लिखकर बैठक में शामिल होने का आग्रह किया था। वहीं माकपा के सीताराम येचुरी ने साफ किया है कि NCP नेता शरद पवार राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार नहीं होंगे।

2. National Herald Case : ED ने राहुल गांधी को आज तीसरी बार तलब किया

नेशनल हेराल्ड केस में मंगलवार को राहुल गांधी से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की गई। ED अफसर ने पहले राउंड में राहुल गांघी से 4 घंटे से भी ज्यादा समय तक पूछताछ की। लंच ब्रेक में राहुल तुगलक रोड स्थित अपने बंगले पहुंचे। लंच के बाद फिर एजेंसी के दफ्तर पहुंचे राहुल से करीब 6 घंटे दोबारा पूछताछ हुई। उन्हें आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

3. आज ED के सामने पेश होंगे महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब

ईडी ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब को तलब किया है। उन्हें आज एजेंसी के सामने पेश होने को कहा गया है।

4. उत्तराखंड सरकार ने 63,000 करोड़ रुपए से अधिक का बजट पेश किया

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा में राज्य का बजट 2022-23 पेश किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने मंगलवार को 63,000 करोड़ रुपए से अधिक का बजट पेश किया। राज्य वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य में स्थानीय फसल किस्मों के विकास और संवर्धन के लिए 7.50 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

5. राहुल ने दी मौत को मात

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल के लिए खोदे गए गड्ढे में फंसे एक बच्चे राहुल को करीब 5 दिन यानी पूरे 105 घंटे बाद बोरवेल के गड्ढे से बाहर निकाल लिया गया है। 5 दिन तक जिला प्रशासन, पुलिस से लेकर NDRF, सेना, SDRF सहित कई सुरक्षा संस्थानों के सैकड़ों लोग राहुल के रेस्क्यू के लिए दिन-रात कोशिशों में जुटे थे।

शेयर करें