Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

Morning Top 05 Hindi News

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 18 मई 2022

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

1. वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग को सील करने का सुप्रीम आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग को सील करने का आदेश दिया है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि मुस्लिमों को नमाज के लिए प्रवेश करने से नहीं रोका जाए। मामले की अगली सुनवाई 19 मई को होगी। कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत की सुनवाई पर कोई रोक नहीं है।

2. किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

पंजाब के किसानों ने प्रदेश सरकार पर अपनी मांगों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसान संगठन मंगलवार को चंडीगढ़ सीमा पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। किसान इस समय पंजाब की सीमा में बैठे हैं। किसानों ने सरकार को बुधवार तक का समय दिया है। इसके बाद वो चंडीगढ़ के लिए कूच करेंगे।

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

3. LIC देश की 5वीं सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनी बनी

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयरों की मंगलवार को हुई कमजोर लिस्टिंग ने निवेशकों को निराश जरूर किया, लेकिन इस लिस्टिंग के साथ ही LIC देश की 5वीं सबसे अधिक मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली कंपनी बन गई। लिस्टिंग होते ही LIC का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5.57 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

4. सोना लगातार दूसरे दिन 50 हजार के पार, शॉर्ट टर्म में सोना दे सकता है फायदा

भारतीय बाजार में मंगलवार को सोना 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार करके कारोबार करता हुआ नजर आया। भारतीय बाजार में सोने में जहां तेजी का रुख है, वहीं चांदी गिरावट के साथ कारोबार करता दिख रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में गोल्ड फ्यूचर 0.17 प्रतिशत मजबूत होकर 50,331 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सिल्वर फ्यूचर में 0.16 प्रतिशत गिरावट बनी हुई है। फिलहाल चांदी 60,831 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है।

5. यूक्रेन की बड़ी हार- रूस का यूक्रेनी सेना के गढ़ मारियुपोल पर कब्जा

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

भीषण लड़ाई के बाद रूस ने मंगलवार को यूक्रेन की सेना के प्रमुख गढ़ मारियुपोल पर कब्जा कर लिया। रूस की फौज ने मारियुपोल शहर का नियंत्रण अपने हाथ में लेने के बाद सैकड़ों यूक्रेनी सैनिकों को अपने कब्जे वाले शहरों में भेज दिया है। इसे यूक्रेन की बड़ी हार माना जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com