मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

Morning Top 05 Hindi News

Bihar news : bhagalpur bomb blast
top 10 morning news
शेयर करें

नई दिल्ली, 19 मई 2022

1. गुजरात में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, हार्दिक पटेल ने दिया इस्तीफा

गुजरात कांग्रेस को लेकर सबसे बड़ी खबर सामने आई है। पिछले कुछ समय से कांग्रेस से नाराज चल रहे हार्दिक पटेल ने आखिरकार पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हार्दिक का आरोप है कि कार्यवाहक अध्यक्ष होने के बावजूद उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई।

2. राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी पेरारिवलन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, रिहा करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने राजीव गांधी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे दोषी पेरारिवलन को रिहा करने का आदेश दिया है। जस्टिस एल नागेश्वर राव की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि राज्यपाल ने पेरारिवलन की अर्जी पर फैसला करने में काफी समय लगाया।

3. अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ से बिगड़े हालात

राज्य में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात के चलते 26 जिले बाढ़ की चपेट में आ गये हैं। इस कड़ी में करीमगंज जिला में भी बाढ़ की स्थिति ने भयानक रूप ले लिया है। जिले से लगने वाले अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती कई इलाकों के नोमैंस लैंड के लोग इस बार कुशियारा नदी के पानी के कारण बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

4. शीना बोरा हत्याकांड : इंद्राणी मुखर्जी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने शीना बोरा हत्याकांड की आरोपित इंद्राणी मुखर्जी को जमानत दे दी है। जस्टिस एल नागेश्वर राव की अध्यक्षता वाली बेंच ने जमानत देने का आदेश किया। कोर्ट ने कहा कि इंद्राणी मुखर्जी साढ़े छह साल से जेल में बंद है और ट्रायल पूरा होने में समय लगेगा। कोर्ट ने 18 फरवरी को इंद्राणी मुखर्जी की जमानत याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया था।

5. नौसेना ने सीकिंग 42बी हेलीकॉप्टर से दागी देश की पहली एंटी-शिप मिसाइल

डीआरडीओ के सहयोग से भारतीय नौसेना ने बुधवार को सीकिंग 42बी हेलीकॉप्टर से एंटी-शिप मिसाइल की पहली फायरिंग करके भारत की एक बार फिर ताकत दिखाई। आईटीआर, बालासोर से की गई यह फायरिंग भारतीय मिसाइल प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मिसाइल ने हेलीकॉप्टर के लिए होममेड लॉन्चर सहित कई नई तकनीकों का इस्तेमाल किया। यह भारतीय नौसेना के लिए पहली स्वदेशी हवा से लॉन्च की जाने वाली एंटी-शिप मिसाइल प्रणाली है।

 

शेयर करें