मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

Morning Top 05 Hindi News

news bulletin
शेयर करें

नई दिल्ली, 21 मई 2022

1. Jharkhand : बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा खुलासा

बीजेपी सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने ट्वीट के जरिए बड़ा खुलासा करते हुए कहा- ”सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग में विधानसभा की सदस्यता बचाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके छोटे भाई बसंत सोरेन को एक और मौका व्यक्तिगत पेशी का मिला है। ये मौक़ा उनकी पार्टी BJP झारखंड को भी मिला। एक भाई की पेशी 30 मई और दूसरे की पेशी 31 मई। पूरा मौक़ा है।”

2. Uttar Pradesh : नवनिर्वाचित विधायकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम

आज सुबह 11:30 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में प्रशिक्षण समारोह का समापन करेंगी। समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी भी विधायकों को संबोधित करेंगे। बतादें कि उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा का निर्वाचन मार्च में संपन्न हुआ। विधानसभा की वेबसाइट के मुताबिक कुल 403 सदस्यों वाली विधानसभा में 128 सदस्य पहली बार निर्वाचित होकर आए हैं।

3. Jhansi : ज्ञानवापी हिन्दी शब्द, मस्जिद का नाम कैसे?- केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर

झांसी पहुंचे केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने ज्ञानवापी मामले में बड़ा सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि जब भी किसी धार्मिक स्थल का निर्माण होता है तो धर्म के मुताबिक उसकी अपनी भाषा में उसका नाम रखा जाता है। जबकि ज्ञानवापी विशुद्ध रूप से हिंदी शब्द है। ये बड़ा सवाल है ?। उन्होंने अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा। कहा, वो महान व्यक्ति मुर्दों के चेहरों पर मुस्कान लाना चाहते थे।

4. Bihar : बिहार के 16 जिलों में आंधी-वज्रपात से 33 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बिहार में अलग-अलग जगह आंधी और वज्रपात से हुई 33 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वो प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को तुरंत 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं।

5. RBI : रिजर्व बैंक सरकार को देगा 30,307 करोड़ रुपये का लाभांश

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सरकार को 30,307 करोड़ रुपये का लाभांश देगा। RBI के निदेशक मंडल ने लाभांश भुगतान के हस्तांतरण को मंजूरी दे दी है। ये जानकारी रिजर्व बैंक ने दी है। RBI ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि उसके निदेशक मंडल की बैठक में सरकार को 30,307 करोड़ रुपये अधिशेष राशि का भुगतान लाभांश के तौर पर करने का फैसला लिया गया। रिजर्व बैंक सरकार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए इस राशि का भुगतान लाभांश के तौर पर करेगा।

शेयर करें