मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

इंडिया वॉइस

Morning Top 05 Hindi News

news bulletin
शेयर करें

नई दिल्ली, 23 जून 2022

1. पीएम मोदी आज ‘वाणिज्य भवन’ और ‘निर्यात’ पोर्टल का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के नए कार्यालय परिसर ‘वाणिज्य भवन’ का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री इस मौके पर ‘निर्यात’ पोर्टल का भी शुभारंभ करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।

2. अमित शाह आज शहरी सहकारी बैंक और क्रेडिट सोसाइटी सम्मेलन को करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में आयोजित शहरी सहकारी ऋण क्षेत्र की भविष्य की भूमिका विषय पर राष्ट्रीय अनुसूचित और बहु-राज्य शहरी सहकारी बैंक और क्रेडिट सोसाइटी सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करेंगे।

3. स्वास्थ्य कारणों के चलते आज ED के सामने पेश नहीं होंगीं सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ED से 23 जून को ना पेश होने की इजाजत मांगी है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस पूछताछ को कुछ सप्ताह के लिए टालने के लिए ED को पत्र लिखा है। दूसरी ओर ED ने सोनिया के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है और पेशी की अगली तारीख जल्द तय होगी।

4. CM नवीन पटनायक की अपील- ओडिशा के विधायक द्रौपदी मुर्मू को दें समर्थन

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा के सभी विधायकों से द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर ओडिशा विधानसभा के सभी विधायकों को पार्टी लाइन से ऊपर उठकर राष्ट्रपति पद के लिए ओडिशा की बेटी द्रौपदी मुर्मू को सर्वसम्मति से समर्थन देने के लिए अपील की है।

5. अफगानिस्तान में भूकंप का तांडव, एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत

अफगानिस्तान, पाकिस्तान, इंडोनेशिया और मलेशिया में मंगलवार से बुधवार सुबह तक आए भूकंप के झटके जानलेवा साबित हुए। अफगानिस्तान में तो भूकंप कहर बनकर टूटा। भूकंप के कारण एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग घायल हो गए। अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में बीती रात भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। अफगानिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गयी है। भूकंप का केंद्र दक्षिणपूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त शहर से 44 किलोमीटर दूर था, जिससे 51 किलोमीटर गहराई तक धरती हिल गई।

शेयर करें