मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

Morning Top 05 Hindi News

news bulletin
शेयर करें

नई दिल्ली, 23 मई 2022

1. Japan : प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो के दो दिवसीय दौरे पर, क्वाड सम्मेलन सहित कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए रविवार शाम टोक्यो की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए। विश्व की बड़ी आर्थिक शक्तियों भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान क्वाड समूह के सदस्य हैं। प्रधानमंत्री मोदी जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे।

2. Uttar Pradesh : आज से शुरू हो रहा है यूपी विधानसभा का बजट सत्र

आज से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र को लेकर रविवार को BJP ने विधायक दल की बैठक बुलाई। बैठक में CM योगी आदित्यनाथ सहित बीजेपी के सभी विधायक और एमएलसी पहुंचे। सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि बहुत शालीनता के साथ शांतिपूर्ण माहौल में सदन चलेगा।” मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि जब भी सत्र शुरू होता है, उससे पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई जाती है। हमारी सबसे बड़ी विधानसभा में पेपरलेस की व्यवस्था की गई है, जो महत्वपूर्ण है। विपक्ष हमसे जो भी सवाल करेगा, हम उसका सकारात्मक सोच के साथ जवाब देंगे।

3. Jharkhand : पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले 62 लोगों पर FIR दर्ज

झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की मतगणना में एक उम्मीदवार की जीत पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में दंडाधिकारी विनोद कुमार ने शनिवार शाम बरकट्ठा थाने में 62 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पूरे मामले की जिम्मेदारी DSP को सौंपी गई है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

4. West Bangal : BJP सांसद अर्जुन सिंह ने TMC में की वापसी, अभिषेक ने किया पार्टी में स्वागत

भाजपा के लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह कोलकाता में पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में TMC में शामिल हुए। TMC में शामिल होने के बाद BJP के लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि बंगाल बीजेपी सिर्फ एयर कंडीशनर घर में बैठकर फेसबुक से बंगाल में राजनीति नहीं कर सकती। इसीलिए बंगाल बीजेपी का दिन-प्रतिदिन ग्राफ गिर रहा है। ज़मीन स्तर पर राजनीति करना पड़ता है। जिस राजनीतिक दल में दूसरे की तरफ उंगली दिखाने की कोशिश की जाती है, उसी बीजेपी में 2 सांसद TMC के आज भी वहां हैं जिन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। मैं उनसे निवेदन करूंगा कि वो दोनों सांसद इस्तीफा दें। मुझे एक घंटा नहीं लगेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा।

5. Assam : असम के मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की अध्यक्ष अलका उपाध्याय से मुलाकात कर कई विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने कहा कि मैंने हाल ही में राज्य के डिमा हसाउ जिला में बाढ़ और भूस्खलन के कारण ट्रेन सेवा को हुए नुकसान के बारे में उन्हें जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री से रेलवे लाइन की मरम्मत के लिए तुरंत कार्रवाई करने का अनुरोध किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त रेल सेवा को फिर से शुरू करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया है। साथ ही रेल मंत्रालय ने रेलवे लाइनों और पुलों की मरम्मत के लिए 180 करोड़ रुपये की मंजूरी दिये जाने की जानकारी दी।

शेयर करें