मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

इंडिया वॉइस

Morning Top 05 Hindi News

news bulletin
शेयर करें

नई दिल्ली, 24 जून 2022

1. राष्ट्रपति चुनाव : राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज करेंगीं नामांकन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगीं।

2. एकनाथ शिंदे सहित 12 बागी विधायकों के खिलाफ दलबदल कानून के तहत कार्रवाई

महाराष्ट्र विधानसभा में गुरुवार को उपाध्यक्ष नरहरि झिजवल ने एकनाथ शिंदे सहित 12 बागी विधायकों के खिलाफ दलबदल कानून के तहत कार्रवाई शुरु कर दी है। इनमें एकनाथ शिंदे, तानाजी सावंत, भरत गोगावले, प्रकाश सुर्वे, अनिल बाबर, संदीपन भुमरे, संजय शिरसाट, अब्दुल सत्तार, बालाजी किनीकर, यामिनी जाधव, लता सोनावने और महेश शिंदे शामिल हैं।

3. एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया को मिला 3 महीने का एक्सटेंशन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल अगले 3 माह के लिए बढ़ा दिया गया है। ये दूसरी बार है जब निदेशक का कार्यकाल बढ़ा है। इससे पहले मार्च में गुलेरिया का कार्यकाल बढ़ाया गया था। अब वो सितंबर तक निदेशक के रूप में कार्यरत रहेंगे। इस संबंध में गुरुवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

4. उत्तर प्रदेश में बुलडोजर एक्शन पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट उत्तर प्रदेश में बुलडोजर एक्शन पर आज सुनवाई करेगा। जमीयत-उलेमा-ए-हिंद की याचिका पर जस्टिस सीटी रवि कुमार और जस्टिस सुधांशु धूलिया की वेकेशन बेंच सुनवाई करेगी।

5. युद्ध और एयरोस्पेस रणनीति कार्यक्रम पर आज वायु सेना करेगी संगोष्ठी

भारतीय वायु सेना ने ‘युद्ध और एयरोस्पेस रणनीति कार्यक्रम’ पर चर्चा करने के लिए पहली बार वायु सेना सभागार में एक संगोष्ठी आयोजित की है। कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर और सेंटर फॉर एयर पावर स्टडीज के तत्वावधान में होने वाली इस संगोष्ठी का समापन वायु सेना अधिकारियों के बीच विचार-विमर्श के साथ होगा।

शेयर करें