Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

Morning Top 05 Hindi News

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 24 मई 2022

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

1. Japan : पीएम मोदी आज टोक्यो में क्वाड समिट 2022 में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज टोक्यो में क्वाड समिट 2022 में भाग लेंगे। पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज और जापान के पीएम फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। पीएम मोदी जापान के पूर्व PM योशीहिदे सुगा से भी मुलाकात करेंगे।

2. Japan : प्रधानमंत्री मोदी ने जापान में प्रवासियों से कहा- मक्खन नहीं, पत्थर पर खींचता हूं लकीर

क्वॉड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जापान में बसे अप्रवासी भारतीयों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय प्रवासियों से कहा दुनिया भर में फैले भारतीय कर्मभूमि के साथ जन्मभूमि से भी जुड़े रहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो मक्खन नहीं, पत्थर पर लकीर खींचते हैं।

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

3. Delhi : विनय कुमार सक्सेना दिल्ली के उपराज्यपाल नियुक्त

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। विनय कुमार अनिल बैजल की जगह लेंगे, जिनका इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है।

4. Jharkhand : JMM बीजेपी पर भड़की, लगाया केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग का आरोप, बीजेपी का पलटवार

झारखंड में IAS पूजा सिंघल मामले में सियासत लगातार गर्म है। JMM प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने ED की कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि CBI, NIA, ED केंद्र की एजेंसियां हैं। ये सब एजेंसियां बीजेपी के इशारे पर काम कर रही हैं। केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का ट्वीट तुरंत आता है। जिसका मतलब साफ है कि एक सुनियोजित तरीके से एजेंसियों को मोहरा बनाया जा रहा है। JMM नेता भट्टाचार्य ने कहा कि निशिकांत दुबे कौन से पंडित हैं जो कह रहे हैं कि 3 लोगों की सदस्यता जाएगी। 2019 में जो तूफान आया वो 2024 तक रहेगा और आगे भी रहेगा। वहीं JMM के आरोपों पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने जवाब देते हुए कहा कि JMM पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य की प्रेस कॉन्फ्रेंस ये बताती है कि मैं रोज़ सही ट्वीट करता हूं और जोर का झटका धीरे से देता हूं जो देखन में छोटा लगे पर घाव करो गंभीर की याद दिलाता है।

5. Bihar : मुंगेर के AK-47 बरामदगी मामले में 2 को 10-10 साल की सजा

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

बिहार के मुंगेर जिले की एक अदालत ने 22 AK-47 राइफल बरामदगी के मामले में सोमवार को दो दोषियों को 10-10 साल का कारावास और 2-2 हजार रुपये का अर्थदंड से दंडित किया। ये फैसला 4 साल बाद आया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com