Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

Morning Top 05 Hindi News

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 25 जून 2022

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

1. राष्ट्रपति चुनाव : नड्डा ने कांग्रेस से मुर्मू को सर्वसम्मति से समर्थन देने के लिए बात की

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को सर्वसम्मति से समर्थन देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा से बात की।

2. राष्ट्रपति चुनाव : विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने समर्थन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को किया फोन

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन कर समर्थन की मांग की। सिन्हा ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को फोन किया। उन्होंने बताया कि दोनों से हालांकि उनकी बात नहीं हो पाई। सिन्हा ने उम्मीद जताई कि उनका सन्देश प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री तक पहुंचने पर फोन जरूर आएगा।

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

3. Jharkhand : निशिकांत दुबे के ट्वीट से हड़कंप- सीएम सोरेन के सचिव से ED कर सकती है पूछताछ

शुक्रवार को निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि ”जानकारी के अनुसार ED ने झारखंड के मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे जी को बुलाने का निर्णय लिया है, सचिव महोदय से 1 साल के अंदर तीन बार शराब की नीति बदलने के पीछे की कहानी उनकी ज़ुबानी समझी जाएगी।”

4. वर्षा बंगला छोड़ा है, सीएम पद नहीं, अंत तक लड़ेंगे- उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने वर्षा बंगला छोड़ा है, ताकि उन्हें लालची ना कहा जा सके। उन्होंने कहा कि अभी तक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है, अंत तक लड़ूंगा। जो लोग कहते थे कि हम मर जाएंगे लेकिन शिवसेना को कभी नहीं छोड़ेंगे, आज भाग गए। शिवसेना को तोड़ना चाहते हैं बागी। अगर उनमें हिम्मत है तो उन्हें बालासाहेब और शिवसेना का नाम लिए बिना लोगों के बीच जाना चाहिए।

5. वायु सेना प्रमुख चौधरी ने दी वायु सैनिकों को रूस-यूक्रेन युद्ध से सीख लेने की सलाह

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने रूस-यूक्रेन युद्ध से सीखने की सलाह देते हुए वायु सैनिकों से कहा है कि सैन्य रणनीतिकार का प्राथमिक उद्देश्य युद्ध लड़ना होता है जिसे कभी नहीं भूलना चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com