Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

News Bulletin : रहना चाहते हैं ‘अप टू डेट’ तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें

Morning Top 10 Hindi News

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 15 जनवरी 2022

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

1. प्रधानमंत्री मोदी आज स्टार्टअप के साथ करेंगे बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्टार्टअप से बातचीत करेंगे। जिसका उद्देश्य ये समझना है कि देश में नवाचार चलाकर स्टार्टअप राष्ट्रीय जरूरतों में कैसे अपना योगदान दे सकते हैं। PMO के मुताबिक कृषि, स्वास्थ्य, उद्योग 4.0, सुरक्षा, उद्यम प्रणाली, अंतरिक्ष, पर्यावरण सहित विभिन्न क्षेत्रों के स्टार्टअप इस बातचीत का हिस्सा होंगे।

2. लखनऊ : SP की रैली में भीड़, EC सख्त, SHO सस्पेंड, ACM-ACP से जवाब-तलब

लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल और धारा 144 का उल्लंघन किया गया। हजारों की संख्या में भीड़ जुटी थी। कार्यक्रम की जानकारी होने पर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। जिसके तहत SHO गौतमपल्ली दिनेश सिंह बिष्ट को निलंबित कर दिया गया है। मामले में सपा के खिलाफ FIR दर्ज की गई साथ ही कुल 2500 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। चुनाव आयोग ने ACP हजरतगंज अखिलेश सिंह और अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम गोविंद मौर्य से आज स्पष्टीकरण मांगा है।

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

3. Corona महामारी ने फिट रहने और प्रतिरक्षा बढ़ाने के महत्व की पुष्टि की- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिटनेस और सकारात्मकता के लिए 75 लाख सूर्य नमस्कारों को पूरा करने की राष्ट्रव्यापी पहल की सराहना करते हुए कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी ने फिट रहने और प्रतिरक्षा बढ़ाने के महत्व की फिर से पुष्टि की है और ऐसा करने का ये एक बड़ा प्रयास है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सभी से फिर से अपील करता हूं कि सभी कोविड-19 संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करें, मास्क पहनें और पात्र होने पर टीका लगवाएं।

4. ‘देश का मेंटर’ कार्यक्रम को लेकर दिल्ली सरकार और NCPCR आमने-सामने

देश का मेंटर कार्यक्रम को लेकर दिल्ली सरकार और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) आमने-सामने आ गए हैं। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नहीं चाहती है कि आम आदमी पार्टी का ‘देश का मेंटर’ कार्यक्रम जारी रहे, इसलिए उसने इसे रोकने के लिए एनसीपीसीआर का इस्तेमाल किया है। वहीं मनीष सिसोदिया के इस बयान पर NCPCR के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने कहा है कि वो इसका राजनीतिकरण कर रहे हैं, लेकिन सच्चाई नहीं बता रहे हैं।

5. उत्तर प्रदेश में शिवसेना 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी- संजय राऊत

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस संबंध में तैयारी चल रही है। संजय राऊत ने बताया कि वो शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के कहने पर किसान नेता टिकैत से मिले थे। उत्तर प्रदेश में शिवसेना को सफलता मिलेगी, इसका पूरा विश्वास पार्टी नेताओं को है। राऊत ने कहा कि गोवा में हम महाराष्ट्र जैसे गठबंधन की तैयारी में हैं, लेकिन गोवा में कांग्रेस की तरफ से सकारात्मक सहयोग नहीं मिल रहा है।

6. MP में 12वीं तक के सभी स्कूल-हॉस्टल 31 जनवरी तक बंद, जुलूस और रैली प्रतिबंधित

मध्य प्रदेश में राज्य शासन ने कोविड-19 के पॉजिटिव और एक्टिव मामलों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी को देखते हुए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेशों के मुताबिक प्रदेश में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल और हॉस्टल 31 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही जुलूस और रैलियां भी प्रतिबंधित कर दी गई हैं।

7. वैवाहिक रेप मामलाः एमिकस क्युरी ने कहा- पति को कानून से बचने का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं

वैवाहिक रेप मामले पर सुनवाई के दौरान एमिकस क्युरी राजशेखर राव ने कहा कि पति को कानून से बचने का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं है। दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि पति को भी अधिकार हैं, लेकिन सवाल है कि क्या उन्हें कानून से बचने का अधिकार है। अगर ऐसा होता है तो किसी महिला को पत्नी होने के मौलिक हक पर ये करारी चोट है। जस्टिस राजीव की अध्यक्षता वाली बेंच मामले पर 17 जनवरी को भी सुनवाई करेगी।

8. नारी शक्ति पुरस्कार-2021 के लिए नामांकन 31 जनवरी तक

पढ़ें :- News Bulletin : रहना चाहते हैं 'अप टू डेट' तो कम शब्दों में पढ़ें सुबह की 5 बड़ी ख़बरें

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय हर साल देश की कुछ महिलाओं को ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित करता है। महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने को लेकर ये पुरस्कार दिया जाता है। इस पुरस्कार के लिए मंत्रालय ने नामांकन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी तय की है। ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं, आवेदन के लिए (www.awards.gov.in) पोर्टल पर जाना होगा।

9. भारत-पाकिस्तान सीमा से मिली 5 किलो की IED और 1 लाख नगद

पंजाब पुलिस की STF ने सर्च ऑपरेशन के दौरान भारत-पाक सीमा से सटे गांव के पास से 5 किलो आईईडी और एक लाख रुपए की नगदी बरामद की है। ये बैग पाकिस्तान सीमा के बेहद करीब पिछले दो दिन से पड़ा हुआ था। पुलिस को आशंका है कि ये विस्फोटक पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन द्वारा गिराया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

10. फिलीपींस ने भारत से ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलों के लिए किया 374 मिलियन डॉलर का सौदा

भारत के लिए रक्षा निर्यात के लिहाज से ऐतिहासिक फैसला है कि फिलीपींस ने औपचारिक रूप से ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलों का अनुबंध स्वीकार कर लिया है। भारत से सुपरसोनिक मिसाइल खरीदने के लिए 374 मिलियन डॉलर से अधिक का ये सबसे बड़ा और पहला विदेशी सौदा है। भारत के साथ इसी साल मार्च में प्रमुख रक्षा संधि पर हस्ताक्षर होने के बाद फिलीपींस ने पिछले महीने इस सौदे को पूरा करने के लिए 414 करोड़ रुपये का अलग से बजट जारी किया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com