1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सियासतः राघव चड्ढा ने कहा-चुनाव जीतने के लिए इंडिया गठबंधन के नेता भाजपा के निशाने पर

सियासतः राघव चड्ढा ने कहा-चुनाव जीतने के लिए इंडिया गठबंधन के नेता भाजपा के निशाने पर

‘आप’ सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के शीर्ष नेता भाजपा के निशाने पर हैं। भाजपा विपक्ष के शीर्ष नेताओं को जेल भेजकर लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। ‘आप’ सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के शीर्ष नेता भाजपा के निशाने पर हैं। भाजपा विपक्ष के शीर्ष नेताओं को जेल भेजकर लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है।

पढ़ें :- साइकिल घोटाले के आरोपों पर BJP का AAP पर पलटवार, कहा - ‘राजनीति के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रही है AAP’

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल, बिहार में तेजस्वी यादव, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, झारखंड में हेमंत सोरेन, केरल में पिनारई विजयन, तेलंगाना में केसीआर, तमिलनाडु में एमके स्टालिन, महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नाम पर जनता वोट देती है। इस कड़ी में भाजपा की एजेंसियां पहली गिरफ्तारी सीएम अरविंद केजरीवाल की करने जा रही है ताकि वो आम आदमी पार्टी को कमजोर कर दिल्ली की सातों सीटें जीत सके।

शीर्ष नेताओं या उनके करीबियों के गिरफ्तार होने से उनकी पार्टी कमजोर हो जाएगी, वो चुनाव लड़ने लायक नहीं बचेगी और भाजपा चुनाव जीत जाएगी। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवाता कर कहा कि 2014 से 2022 के बीच ईडी-सीबीआई समेत अन्य एजेंसियों द्वारा नेताओं पर किए गए कुल मुकदमों में से 95 फीसद भाजपा के विरोधी राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ हुए हैं।

इंडिया गठबंधन बनते ही भाजपा बुरी तरह से डरी

इस दौरान कुल 125 बड़े नेताओं पर मुकदमें दर्ज हुए और इसमें से लगभग 118 भाजपा के विरोधी दल के नेता हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, संजय राउत, पी.चितंबरम, फारूख अब्दुल्ला, अनिल देशमुख और नवाब मलिक समेत अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं पर ये मुकदमें किए गए। 2014 से देश में यही चल रहा है। सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि इंडिया गठबंधन बनते ही भाजपा बुरी तरह से डर और घबरा गई।

पढ़ें :- दिल्ली में साइकिल घोटाले के आरोपों पर AAP का प्रदर्शन, सचिवालय घेराव की कोशिश

भाजपा को ये समझ में आ गया कि अभी तक ये तमाम पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ती थी और वोट बंट जाता था। ऐसे में भाजपा सीटें जीत जाती थी और सरकार बना लेती थी। वहीं, अगर भाजपा के एक प्रत्याशी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का एक प्रत्याशी चुनाव लड़ता है तो भाजपा की सीटें कम होती हैं और भाजपा हारती हुई नजर आती है। यही डर भाजपा को सता रहा है। इंडिया गठबंधन एकजुट होकर लड़ता है तो सातों सीट भाजपा हार जाएगी।

दिल्ली की सातों सीटें हारने का डर भाजपा को सता रहा

दिल्ली की सातों सीटें हारने का डर भाजपा को इतना सता रहा है कि वो पहली गिरफ्तारी की शुरूआत दिल्ली से करने जा रही है, ताकि इन सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ने की स्थिति में न रहे। सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के बाद ये लोग दूसरी गिरफ्तारी झारखंड से करने जा रहे हैं, जहां लोकसभा की 14 सीटें हैं। उन 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा की हालत बेहद खराब है।

जबसे झारखंड में जेएमएम पार्टी की सरकार बनी है और हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने हैं, तब से उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि जिस भाजपा ने 2019 के चुनाव में 14 में से 12 सीटें जीती थी, आज वो 4 सीट भी जीतती नजर नहीं आ रही है। कहा कि करीब डेढ़ दो साल पहले जब पेगासस स्कैंडल हुआ था। आज उस स्कैंडल की याद फिर से ताजा हो गई है।

पढ़ें :- सत्येंद्र जैन पर ACB का शिकंजा, जल बोर्ड टेंडर मामले में पूर्व मंत्री समेत 6 गिरफ्तार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com