मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय दिल्ली के कैफे में पार्टी के दौरान युवती से गैंगरेप! दो महिला सहकर्मियों समेत तीन गिरफ्तार ‘यह हमारे दिलों का गठबंधन है’, पंजाब में BJP-अकाली दल की दोस्ती पर बोले CM सैनी सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी! यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 75 की स्पीड से ज्यादा नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां! शरद पवार नहीं लेंगे संन्यास! सुप्रिया सुले ने अटकलों को बताया बेतुका
क्षेत्रीय

अवैध रेत खनन मामले में पंजाब के पूर्व CM चन्नी के भांजे की न्यायिक हिरासत 20 अप्रैल तक बढ़ी

इंडिया वॉइस

ईडी ने पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले 18 जनवरी को हनी और अन्य के खिलाफ 10 जगहों पर छापेमारी की थी। ईडी ने हनी के परिसर से करीब 7.9 करोड़ रुपये नकद और उसके एक सहयोगी संदीप कुमार के पास से दो करोड़ रुपये नकद जब्त किए थे।

Charanjit Singh Channi
शेयर करें

चंडीगढ़ : मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत अवैध रेत खनन मामले में जांच का सामना कर रहे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह उर्फ हनी की न्यायिक हिरासत 20 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।

ईडी ने पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले 18 जनवरी को हनी और अन्य के खिलाफ 10 जगहों पर छापेमारी की थी। ईडी ने हनी के परिसर से करीब 7.9 करोड़ रुपये नकद और उसके एक सहयोगी संदीप कुमार के पास से दो करोड़ रुपये नकद जब्त किए थे। बाद में ईडी ने हनी को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया और अंत में उसे 3 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था। लगभग सात दिन तक ईडी ने हनी को रिमांड पर रखा था जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया और वह अभी तक जेल में ही बंद है।

ईडी ने गत दिवस भूपिंदर सिंह उर्फ हनी और उसके सहयोगी कुदरतदीप सिंह उर्फ लवी के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दायर की थी। धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के विशेष न्यायाधीश रुपिंदरजीत चहल की अदालत में चार्जशीट दायर करने के बाद बुधवार को पहली बार अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 20 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

शेयर करें