मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

Palestine Earthquake: फिलिस्तीन में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.8 मापी गई

इंडिया वॉइस

Palestine: Turkey और Syria में विनाशकारी भूकंप के बाद अब फिलिस्तीन में कांपी धरती, फिलिस्तीन में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई.

शेयर करें

Palestine Earthquake: Turkey और Syria में अब तक 7200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। तुर्कि और सीरिया में सोमवार (6 फरवरी) को आए विनाशकारी भूकंप के बाद अब फिलिस्तीन (Palestine) में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है. अधिकारियों का कहना है कि फिलिस्तीन में आए इस भूकंप का केंद्र नब्लस शहर से 13 किमी उत्तर में था जिसकी गहराई 10 किमी थी.

वहीं, तुर्किए-सीरिया में भूकंप से अब तक 8 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 35 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. भूकंप के चलते 6 हजार से ज्यादा इमारतें तबाह हो गई हैं और 3 एयरपोर्ट पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं. तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने एक बयान में कहा, दुनिया के 70 देशों से अब तक राहत-बचान अभियान में मदद की पेशकश मिल चुकी है. राष्ट्रपति ने मदद देने वाले देशों का शुक्रिया अदा किया.

भारत ने भी तुर्किए की मदद करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों और जरूरी उपकरणों के साथ 30 बेड वाला फील्ड हॉस्पिटल भेजा. 45 मेंबर्स वाली मेडिकल टीम तुर्किए भेजी गई. साथ ही भूकंप के एपिसेंटर रहे गाजियंतेप के करीब NDRF की टीम तैनात रहेंगी.

शेयर करें