मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
राजनाथ सिंह का दावा: उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार राहुल गांधी को भारत की तरक्की से होती है तकलीफ! नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला मिशन 2027: दलित वोट बैंक पर BJP का बड़ा फोकस, SC मोर्चा के 6 जिलाध्यक्ष नियुक्त यूपी चुनाव से पहले कथाओं के मंच पर सियासी शक्ति प्रदर्शन! राजा भैया, बृजभूषण से अखिलेश यादव तक सक्रिय हरियाणा में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 94 करोड़ की संपत्ति सीज झारखंड के किसानों को बड़ी सौगात ! धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे ‘जय श्रीराम’ के बाद ‘राधे-राधे’ पर भी घबराई सपा? अखिलेश पर केशव मौर्य का बड़ा हमला मुलायम सिंह ने मोदी के दोबारा PM बनने की कामना क्यों की थी? ब्रजेश पाठक ने बताई बड़ी वजह
बड़ी खबर

पुलिस ने किया अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार

Avnish

आखिरकार वो दिन आ गया जब अमृतपाल की गिरफ्तारी हो गई 36 दिनों बाद अमृतपाल सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है लेकिन अभी भी यह असमंजस की स्थिती बनी हुई है कि अमृतपाल ने सरेंडर किया है या फिर पुलिस ने गिरफ्तार किया है

शेयर करें

36 दिन के बाद आज आखिरकार वो दिन आ गया है जब भगोड़े अमृतपाल पुलिस के हाथ लग चुका है कई दिनों से पुलिस की तलाश चल रही थी और आज रविवार को आज यह तलाश खत्म हो चुकी है बता दें कि रविवार को पौने 7 बजे का वो वक्त है जब पंजाब पुलिस ने मोगा के रोडेवाल गुरुद्वारे से अमृताल सिंह को गिरफ्तार किया था. बात यहीं खत्म नहीं होती इसके बाद यह जानकारी भी निकलकर सामने आई कि अमृतपाल सिंह की वीडियो सामने आई जिससे यह मैसेज सब तक पहुंचे कि अमृतपाल सिंह अरदास करने के लिए गुरूद्वारे में आया था और उसने सरेंडर किया.

इस मामले में पंजाब पुलिस का क्या कहना है?

अमृतपाल सिंह के गिरफ्तारी के बाद से कई अफवाह भी फैल रही थी इसके बाद आईजी सुखचैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के जानकारी दी कि रविवार सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर गिरफ्तार किया गया है अमृपाल सिंह को ढुंढने के लिए अमृतसर सिंह और उनके साथ पंजाब पुलिस ने अभियान चलाया जिसके बाद से पुलिस को यह जानकारी मिली की वो मोगा के गुरूद्वारे में आया हुआ है फिर पुलिस ने हर एक छोटी चीजों का ख्याल रखा गुरूद्वारे की पवित्रता भंग ना हो इसलिए अंदर नहीं गईं पुलिस और अब अमृपाल को एनएसए के तहत डिब्रूगढ़ ले जाया जा रहा है.

गुरूद्वारे के ग्रंथ का क्या कहना है?

अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद सबका बयान निकलकर सामने आ रहा है इसी कड़ी में गुरूद्वारे के ग्रंथ का भी बयान आया है उनकी तरफ से दावा किया गया है कि अमृतपाल ने सरेंडर किया है उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई है उसके ऊपर कोई दवाब नहीं था इसके साथ ही ग्रंथी का कहना था कि रात को ही अमृतपाल आ गया था और उसने कहा था कि सुबह होते ही माथा टेककर सरेंडर कर दुंगा

 

शेयर करें