मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

Punjab : पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, 4 पूर्व कांग्रेसी मंत्री और मोहाली के मेयर BJP में शामिल, AAP ने कहा- बीजेपी कांग्रेस का कूड़ादान

पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि बीजेपी में शामिल होने के लिए उन्हें शुभकामनाएं। आभारी हूं कि पार्टी में सभी विशेषाधिकारों का आनंद लेने वाले 'अभिजात वर्ग' ने सामान्य पृष्ठभूमि से युवा नेतृत्व के लिए जगह खाली कर दी है।

शेयर करें

चंडीगढ़, 4 जून। गृहमंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे से पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। शनिवार को पंजाब कांग्रेस के 4 बड़े नेता राजकुमार वेरका, बलबीर सिद्धू, सुंदर शाम अरोड़ा और गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। इसके अलावा केवल ढिल्लों, मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, बठिंडा से अकाली नेता सरूप चंद सिंगला और महिंदर कौर जोशी भी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

ओपी सोनी ने बीजेपी में शामिल होने का खंडन किया

बतादें कि अमित शाह के चंडीगढ़ पहुंचने से पहले हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए सुनील जाखड़ ने सभी नेताओं के साथ बैठक की है। बाद में ये सभी नेता मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास पर पहुंचे। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी की भी बीजेपी में शामिल होने की अफवाहें थीं, लेकिन उन्होंने इन खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि वो जन्मजात कांग्रेसी हैं और कांग्रेस के लिए ही काम करेंगे।

बीजेपी पर भड़की कांग्रेस

पंजाब के कई बड़े नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की ख़बर पर पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि बीजेपी में शामिल होने के लिए उन्हें शुभकामनाएं। आभारी हूं कि पार्टी में सभी विशेषाधिकारों का आनंद लेने वाले ‘अभिजात वर्ग’ ने सामान्य पृष्ठभूमि से युवा नेतृत्व के लिए जगह खाली कर दी है। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने कहा कि बीजेपी घटिया राजनीति कर रही है। नागरा ने कहा कि मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या के बाद पूरा पंजाब शोक में है और बीजेपी पंजाबियों के साथ दुख सांझा करने के बजाय घटिया राजनीति कर रही है।

इन नेताओं ने कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपा- नागरा

नागरा ने कहा कि जो नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं, ये वो नेता हैं, जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मिलकर गलत काम किए हैं। उनको कैप्टन डरा रहे हैं कि वो उनके किए गलत कामों की लिस्ट बीजेपी को देंगे और अगर अपना बचाव करना है तो बीजेपी में शामिल हो जाएं। इससे डरते हुए वो बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। नागरा ने कहा कि इन नेताओं को कांग्रेस ने बहुत बड़े ओहदों देकर नवाजा है और अब ये नेता कांग्रेस पार्टी की पीठ में छुरा घोंप बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। पंजाब और पंजाबियत को बदनाम कर पार्टी छोड़ने की बजाय बोलकर पार्टी से जाओ। पंजाब के लोग इन नेताओं को कभी माफ नहीं करेंगे। नागरा ने कहा कि सच्चा, ईमानदार और पंजाब को प्यार करने वाला कांग्रेसी पार्टी छोड़कर नहीं जाएगा।

तो उधर पंजाब की राजनीति में बड़ी हलचल पर आम आदमी पार्टी ने चुटकी लेते हुए कहा कि बीजेपी कांग्रेस का ‘कूड़ादान’ है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने ट्वीट कर दोनों पार्टियों को निशाने पर लिया है। राघव चड्ढा ने ट्वीट कर लिखा कि “पंजाब कांग्रेस’ का सारा कूड़ा बीजेपी में शामिल हो रहा है। बीजेपी कांग्रेस का कूड़ादान बन गई है।”

https://twitter.com/raghav_chadha/status/1533017309019000832

टैग: punjab
शेयर करें