मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

Punjab : पंजाब में संगठन को और मजबूत करेगी बीजेपी, जेपी नड्डा ने ‘आप’ को घेरा

जेपी नड्डा ने आम आदमी पार्टी को घेरते हुए कहा कि आज की पंजाब सरकार रिमोट कंट्रोल से चल रही है। ये दिल्ली वाया चंडीगढ़ चल रही है। दिल्ली और पंजाब में 16 विभागों के बीच MOU साइन हुए हैं। यानी ये विभाग अब रिमोट कंट्रोल से चलेंगे। क्या पंजाब के लोगों ने इसी बात के लिए वोट किया था?।

शेयर करें

चंडीगढ़, 14 मई। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया है। पंजाब में विधानसभा चुनाव के बाद जेपी नड्डा पहली बार शनिवार को पंजाब पहुंचे। उन्होंने शनिवार को लुधियाना में प्रदेश पदाधिकारियों, कोर ग्रुप, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, जिला प्रभारी और विधानसभा 2022 में बीजेपी और अपने सहयोगी दल पंजाब लोक कांग्रेस के बीजेपी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की बैठक को संबोधित किया।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी को पंजाब में और मजबूती की तरफ लेकर जाना है। 6 महीने में ही पार्टी को सूबे में बड़ा समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने खुद बीजेपी से नाता तोड़ा था। बीजेपी ने किसी का साथ नहीं छोड़ा। भारतीय जनता पार्टी कभी अपने राजनीतिक साथी को नहीं छोड़ती और पूरा गठबंधन धर्म निभाने में यकीन रखती है।

शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस से खफा है जनता- नड्डा

नड्डा ने किसान आंदोलन के दौरान विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी का साथ देने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब की जनता शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस से खफा है, इसका अहसास हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में हो गया। उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों का बीजेपी में स्थान है और ऐसे लोगों के लिए दरवाजे हमेशा के लिए खुले हैं।

नड्डा ने AAP को घेरा

वहीं जेपी नड्डा ने आम आदमी पार्टी को घेरते हुए कहा कि आज की पंजाब सरकार रिमोट कंट्रोल से चल रही है। ये दिल्ली वाया चंडीगढ़ चल रही है। दिल्ली और पंजाब में 16 विभागों के बीच MOU साइन हुए हैं। यानी ये विभाग अब रिमोट कंट्रोल से चलेंगे। क्या पंजाब के लोगों ने इसी बात के लिए वोट किया था?। आम आदमी पार्टी ने कहा था कि सरकार आने के बाद 18 साल से ऊपर की बहनों को 1,000-1,000 रुपए देंगे, लेकिन अब इसकी चर्चा बंद है। इन्होंने कहा था कि 24 घंटे बिजली देंगे। क्या आपको 24 घंटे बिजली मिल रही है? नड्डा ने कहा कि हाथी के दांत दिखाने के कुछ और हैं और खाने के कुछ और हैं।

टैग: punjab
शेयर करें