मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

Punjab : ‘आप’ विधायक जसवंत सिंह के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, जसवंत पर 40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

CBI ने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ हुई करीब 40 करोड़ की धोखाधड़ी में कार्रवाई करते हुए शनिवार दोपहर को पंजाब के अमरगढ़, संगरूर और मलेरकोटला में विधायक जसवंत सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की है।

शेयर करें

चंडीगढ़, 07 मई। CBI ने बैंक धोखाधड़ी मामले में पंजाब के अमरगढ़ से आम आदमी पार्टी के विधायक के ठिकानों पर छापेमारी की है। कई घंटे तक चली कार्रवाई में CBI ने कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं।

जसवंत सिंह पर बैंक से धोखाधड़ी का आरोप

अमरगढ़ से आप के विधायक जसवंत सिंह गज्जणमाजरा ने विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब के गरमपंथी नेता और शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान को हराया था। विधानसभा सत्र के दौरान भी बैंक धोखाधड़ी के मामले में विपक्ष ने गज्जणमाजरा को घेरा था।

विधायक जसवंत सिंह के कई ठिकानों पर छापेमारी

इस बीच CBI ने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ हुई करीब 40 करोड़ की धोखाधड़ी में कार्रवाई करते हुए शनिवार दोपहर को पंजाब के अमरगढ़, संगरूर और मलेरकोटला में विधायक जसवंत सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की है। हालांकि CBI ने विधायक को अभी तक गिरफ्तार तो नहीं किया है, लेकिन उनके कर्मचारियों और परिजनों के बयान दर्ज करते हुए कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।

टैग: punjab
शेयर करें