मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
अन्य खबरें

Punjab : तरनतारन में दो संदिग्ध गिरफ्तार, साढ़े 3 किलो RDX बरामद

पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को भी हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

शेयर करें

चंडीगढ़, 08 मई। पंजाब पुलिस ने आतंकियों की बड़ी साजिश को बेनकाब करते हुए सीमावर्ती जिला तरनतारन से करीब साढ़े 3 किलो RDX बरामद की है। RDX को एक पुरानी इमारत में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को भी हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पुरानी इमारत में छिपाकर रखी गई साढ़े 3 किलो RDX बरामद

SSP रंजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि तरनतारन में पाकिस्तान की ओर से बड़ा नेटवर्क बनाए जाने की खुफिया सूचना के बाद 3 दिन से जांच एजेंसियों के अधिकारी इस मिशन पर काम कर रहे थे। आज बड़ी कामयाबी हाथ लगने के बाद पकडे़ गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। इनकी निशानदेही पर एक पुरानी इमारत में छिपाकर रखी गई साढ़े 3 किलो RDX बरामद की गई है।

SSP ने कहा कि पंजाब पुलिस किसी भी अपराधी को नहीं बख्शेगी और आम शहरी को परेशान नहीं किया जाएगा। पुलिस की तरफ से उक्त मामले की जांच करके पता लगाया जा रहा है कि इस पूरी वारदात को अंजाम देने वाला शख्स कौन है। SSP ने बताया कि कुछ समय बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

टैग: punjab
शेयर करें