मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में
क्षेत्रीय

पशुओं का चारा काटकर वेटलिफ्टर बनी पंजाब की लड़की ने राष्ट्रमंडल खेलों में दिलाया कांस्य पदक

इंडिया वॉइस

कड़ी मेहनत और बुलंद हौसले से पटियाला की हरजिंदर ने कॉमनवेल्थ में जीता कांस्य पदक।

शेयर करें

चंडीगढ़, 2 अगस्त 2022। बर्मिंघम में चल रही राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान पंजाब की बेटी ने मंगलवार को कांस्य पदक जीतकर पंजाब का नाम रोशन किया है। महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने 71 किलो भार वर्ग में कुल 212 किलो भार उठाकर कांस्य पदक जीता है।

हरजिंदर कौर पटियाला जिला में नाभा क्षेत्र के गांव मैहस की रहने वाली हैं। पिता साहब सिंह साधारण किसान हैं और मां घरेलू महिला है। पशुओं के लिए चारा काटने वाली मशीन चलाते-चलाते वेटलिफ्टर बनी हरजिंदर कौर के पिता के अनुसार वह घंटों भैंसों के लिए चारा काटने वाली मशीन चलाकर पसीना बहाती रही है। आज घास काटने वाली बाजुओं ने राष्ट्रमंडल खेलों में मेडल दिला दिया है।

पिता साहब सिंह के अनुसार हरजिंदर कौर रस्साकशी की भी खिलाड़ी रही है लेकिन उन्होंने वेटलिफ्टिंग को ही अपना करियर बनाया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा खेलकूद मंत्री मीत हेयर ने हरजिंदर कौर को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा है कि एक घरेलू परिवार की लड़की ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी ऊंचे घराने की मोहताज नहीं है।

शेयर करें