मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

राजस्थानः चित्तौड़गढ़ में 4 लाख की रिश्वत लेते PWD का एक्सईएन गिरफ्तार, बिल पास कराने के लिए मांग रहा था रुपया

Rajni

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 4 लाख की रिश्वत लेते PWD के एक्सईएन को गिरफ्तार कर लिया गया। XEN ने बिल पास कराने के लिए 5.50 लाख मांगे थे।

pwd xen
शेयर करें

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 4 लाख की रिश्वत लेते PWD के एक्सईएन को गिरफ्तार कर लिया गया। XEN ने बिल पास कराने के लिए 5.50 लाख मांगे थे। एसीबी की उदयपुर यूनिट ने चित्तौड़गढ़ में सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड के एक्सईएन राजेन्द्र प्रसाद लखारा को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेंद्र को परिवादी से 4 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की उदयपुर इकाई में परिवादी ने एक शिकायत दी थी। जिसमें परिवादी ने बताया था कि उसकी फर्म द्वारा 3 वर्क-ऑर्डर करवाए गए थे। जिनकी लागत 1 करोड़ 97 लाख रुपए, 2 करोड़ 11 लाख रुपए और 2 करोड़ 7 लाख रुपए थी।

इन कार्यों का करीब 1 करोड़ रुपए का भुगतान बाकी है। इसका  बिल पास करवाने के लिए अधिशासी अभियंता राजेन्द्र प्रसाद लखारा ने 5.50 लाख की रिश्वत मांगी थी। आरोपी शिकायतकर्ता से 1.50 लाख पहले ही ले चुका था, बाकी के 4 लाख रुपए देने पर ही पेंडिंग बिलों को पास करने की बात कही थी।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद चित्तौड़गढ़ में ट्रैप की कार्रवाई करते हुए एसीबी ने राजेन्द्र प्रसाद लखारा को परिवादी से 4 लाख रुपए की  रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

टैग: arrest
शेयर करें