मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

राजीव कुमार ने 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में आज से कार्यभार संभाला, सुशील चंद्रा की जगह ली

राजीव कुमार ने रविवार से देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इनकी नियुक्ति की अधिसूचना केंद्रीय कानून मंत्रालय ने 12 मई को जारी की थी।

शेयर करें

नई दिल्ली, 15 मई। राजीव कुमार ने रविवार को दिल्ली के निर्वाचन सदन में देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने 14 मई को सेवानिवृत्त हुए सुशील चन्द्रा का स्थान लिया है।

केन्द्रीय कानून मंत्रालय की 12 मई की अधिसूचना में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने संविधान के अनुच्छेद 324 के खंड (2) के अनुसरण में राजीव कुमार को 15 मई, 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया था।

राजीव कुमार ने 1 सितंबर 2020 को चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था। चुनाव आयोग में कार्यभार संभालने से पहले राजीव कुमार लोक उद्यम चयन बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं। राजीव कुमार 1984 बैच के बिहार/झारखंड कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी हैं। फरवरी 2020 में वह प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे।

राजीव कुमार तीन साल से अधिक समय तक रांची के डीएम भी रह चुके हैं। बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद राजीव कुमार झारखंड कैडर में आ गए थे। इसके साथ ही वह भारत सरकार के कई महत्‍वपूर्ण विभागों में भी अलग-अलग पदों पर रहकर बड़ी जिम्‍मेवारियां उठा चुके हैं।

शेयर करें