मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

Rampur : जुए में 12 बीघा जमीन हारने के बाद पत्नी पर लगाया दांव, रामपुर से आया शर्मनाक कांड

up bureau

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के कोतवाली शाहबाद थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला ने अपने पति पर बेहद ही गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र से इंसाफ की गुहार लगाई है,पीड़ित महिला का कहना है

Rampur : जुए में 12 बीघा जमीन हारने के बाद पत्नी पर लगाया दांव, रामपुर से आया शर्मनाक कांड
शेयर करें

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के कोतवाली शाहबाद थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला ने अपने पति पर बेहद ही गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र से इंसाफ की गुहार लगाई है,पीड़ित महिला का कहना है की जुए की लत में पड़ कर पति ने पहले 12 बीघा जमीन और उसके जेवर बेच डालें, इतने पर ही नहीं रुका बल्कि जुए की लत में ऐसा अंधा हो गया कि अपने दोस्तों के साथ जुए में अपनी पत्नी को भी दांव पर लगा दिया, पीड़ित महिला तीन बच्चों की मां है और अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित है, पति मारता,पीटता है और दोस्तों से अपनी पत्नी की इज्जत से भी खिलवाड़ कराता है,

पीड़ित महिला ने रामपुर एसपी विद्यासागर मिश्र से इंसाफ की गुहार लगाई है,पीड़िता के प्रार्थना के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी हैं,

पत्नी का आरोप है कि पति को जुए की काफी लत है। इस चक्कर में वह अपना सब कुछ खो बैठा है। पत्नी के मुताबिक, 12 बीघा जमीन, घर के जेवर समेत वह सब कुछ जुए में हार बैठा है। इस बार उसने अपने दोस्तों के साथ जुआ खेलते हुए अपनी पत्नी यानी उसे ही दांव पर लगा दिया। फिर वह हार गया। पत्नी का कहना है कि अब उसका पति दबाव बना रहा है कि वह उसके दोस्तों के साथ संबंध बनाए। इसको लेकर पति मारपीट भी कर रहा है और उसके दोस्त भी महिला को परेशान कर रहे हैं।

पीड़िता का कहना है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है और अब उसने उसके सम्मान के साथ भी खिलवाड़ कर दिया है। पत्नी का कहना है कि उसके पति और उसके दोस्तों ने उसके साथ क्या-क्या है, वह ये बता भी नहीं सकती. ये सारी बात वह कोर्ट में ही बोलेगी। आपको ये भी बता दें कि दोनों की शादी साल 2013 में हुई थी।

शेयर करें