मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

पाकिस्तान में इमरान का सत्ता से जाना तय, इस्लामाबाद में रेड अलर्ट घोषित

इंडिया वॉइस

पाकिस्तान में राजनैतिक अस्थिरता का माहौल बरकरार है। रविवार संसद में इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा, इसलिए पाकिस्तानी संसद की किले बंदी कर दी गई है।

imran khan PAK PM
Pakistan included in world's top 10 largest foreign borrowers
शेयर करें

इस्लामाबाद, 02 अप्रैल । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का सत्ता से जाना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि इमरान बार-बार सत्ता में बने रहने का दावा कर रहे हैं, किन्तु पाकिस्तान में तनाव बढ़ता जा रहा है। इस्लामाबाद में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। वहीं प्रधानमंत्री पद के दावेदार विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर रविवार दोपहर को नेशनल असेंबली में मतदान होना है। प्रधानमंंत्री इमरान खान की तमाम कोशिशों के बावजूद वे बहुमत से दूर दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इमरान और उनके विश्वासपात्र मंत्री लगातार सरकार को खतरा न होने का दावा कर रहे हैं। इमरान के करीबी मंत्री फवाद खान ने कहा कि वे शहबाज शरीफ को कभी प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे। वजीर-ए-आजम बनने का उनका सपना महज सपना ही रह जाएगा। इस बीच इमरान ने एक बार फिर कहा कि पाकिस्तान और पूरी दुनिया तैयार रहे, वे रविवार को बड़ा रहस्योद्घाटन करेंगे।

इमरान के इन दावों के बीच अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गयी है। इस्लामाबाद में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के घोषित उम्मीदवार एवं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। शहबाज की सुरक्षा में विशेष पुलिस कमांडो तैनात किये गए हैं। शहबाज ने हर सांसद की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले नेशनल असेंबली की सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है।

अविश्वास प्रस्ताव में हारने के बाद भी पीएम बने रहेंगे इमरान 

पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री शेख राशिद ने कहा कि भले ही प्रधान मंत्री इमरान खान 3 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव हार जाते हैं, लेकिन वो फिलहाल पीएम बने रहेंगे। राशिद खान ने कहा कि जब तक कोई नया नेता शपथ नहीं लेता है, तब तक वह पद पर बने रहेंगे।

शेयर करें