मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय दिल्ली के कैफे में पार्टी के दौरान युवती से गैंगरेप! दो महिला सहकर्मियों समेत तीन गिरफ्तार ‘यह हमारे दिलों का गठबंधन है’, पंजाब में BJP-अकाली दल की दोस्ती पर बोले CM सैनी सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी! यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 75 की स्पीड से ज्यादा नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां! शरद पवार नहीं लेंगे संन्यास! सुप्रिया सुले ने अटकलों को बताया बेतुका
बिज़नेस

रिजर्व बैंक ने सेंट्रल बैंक पर लगाया 36 लाख रुपये का जुर्माना

इंडिया वॉइस

आरबीआई ने यह जुर्माना ग्राहकों के हितों की सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन को लेकर लगाया है। रिजर्व बैंक ने देर रात यह जानकारी दी।

reserve bank of india
शेयर करें

नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पर 36 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने यह जुर्माना ग्राहकों के हितों की सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन को लेकर लगाया है। रिजर्व बैंक ने देर रात यह जानकारी दी।

रिजर्व बैंक ने जारी बयान के मुताबिक सेंट्रल बैंक पर यह कार्रवाई नियामकीय अनुपालन में कमी के आधार पर की गई है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि बैंक से मिले जवाब के आधार पर उस पर यह कार्रवाई की गई। आरबीआई के मुताबिक ग्राहकों के हितों की सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर सेंट्रल बैंक पर 36 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले रिजर्व बैंक ने नियमों की अवहेलना करने पर 3 को-ऑपरेटिव बैंकों पर कार्रवाई करते हुए कुल 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। आरबीआई ने जिन बैंकों पर जुर्माना लगाया, उनमें फलटन स्थित यशवंत को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, कोकन मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, समता को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट बैंक लिमिटेड शामिल हैं।

शेयर करें