मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

Somalia: मोगादिशु के विला रोज होटल पर आतंकी हमला, होटल में कई सरकारी अधिकारी फंसे

इंडिया वॉइस

Terrorist attack In Somalia: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के विला रोज होटल पर बंदूकधारियों ने रविवार को आतंकी हमला किया है ,इस हमले की ज़िम्मेदारी एक चरमपंथी आतंकी समूह अल शबाब के आतंकियों ने लिया है,इस आतंकी हमले में कुछ लोगों के हताहत होने की भी खबर सामने आई है,

शेयर करें

Mogadishu: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के विला रोज होटल पर बंदूकधारियों ने रविवार को आतंकी हमला किया है ,इस हमले की ज़िम्मेदारी एक चरमपंथी आतंकी समूह अल शबाब के आतंकियों ने लिया है,इस आतंकी हमले में कुछ लोगों के हताहत होने की खबर सामने आई है, सुरक्षा बलों ने होटल की घेराबंदी कर दी है जो अभी भी जारी है.

इस हमले में मारे गए लोगों के बारे तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. लेकिन सुरक्षा बलों ने विला रोज होटल से मत्स्य मंत्री सहित दर्जनों नागरिकों और अधिकारियों को बचाया है. जो हमले के समय होटल के अंदर ही फंस गए थे. आतंकवादी समूह अल शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. आतंकवादी समूह ने यह भी कहा कि उसके लड़ाके सोमालिया के राष्ट्रपति के महल पर हमला कर रहे थे, जो होटल के पास है.

होटल पर हमला करने वाले हमलावरों की संख्या तत्काल साफ नहीं हो सकी थी. चरमपंथी आतंकी समूह ने अक्सर उन होटलों को निशाना बनाया है, जहां सरकारी अधिकारी इकट्ठा होते हैं या अक्सर मौजूद रहते हैं. बताया गया कि विला रोज होटल की घेराबंदी रविवार देर रात तक जारी थी. जैसे ही होटल पर आतंकी हमला शुरू हुआ, दो बड़े विस्फोट और भारी गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं.

पुलिस ने संवाददाताओं को बताया कि कुछ सरकारी अधिकारियों को खिड़कियों से भागने के बाद बचाया गया. बचाए गए लोगों में देश के मत्स्य पालन मंत्री अब्दिलाही बिधान वारसामे और सीनेटर दूनिया मोहम्मद भी शामिल थे. स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों में कहा गया है कि हमले में आंतरिक सुरक्षा मंत्री मोहम्मद डूडीशे घायल हो गए. हालांकि इसकी सच्चाई की पुष्टि नहीं हो सकी है.

शेयर करें