मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आतंकी हमला, छह रॉकेट दागे

इंडिया वॉइस

बगदाद के हवाई अड्डे पर आंतकियों ने हमला कर वहां खड़े विमानों को क्षतिग्रस्त किया है। हमले के दौरान आतंकियों ने छह रॉकेट दागे हैं।

शेयर करें

बगदाद, 28 जनवरी (हि.स.)। इराक की राजधानी बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आतंकी हमला हुआ है। हमले में आतंकियों ने छह रॉकेट दागे हैं, जिससे वहां खड़ा एक विमान क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, किन्तु इराकी एवं अमेरिकी एजेंसियों ने हमले में ईरान समर्थित शिया मिलिशिया समूह का होने की आशंका व्यक्त की है।

बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पार्किंग क्षेत्र में एक-एक कर छह रॉकेट दागे गये, जिससे वहां खड़ा एक बोइंग 77 विमान क्षतिग्रस्त हो गया। यह विमान इराक सरकार की विमानन कंपनी इराकी एयरवेज का बताया जाता है। इराकी एयरवेज ने इस हमले में क्षतिग्रस्त हुये अपने विमान का चित्र एवं विवरण सोशल मीडिया पर प्रसारित किया है।

इराकी एयरवेज ने कहा है कि उक्त विमान के क्षतिग्रस्त होने से किसी उड़ान पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ा है। हमले में किसी के हताहत होने की भी जानकारी नहीं है। दावा किया गया कि बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन नियमित रूप चल रहा है।

इराक में इस वर्ष की शुरुआत से ही रॉकेट और ड्रोन हमलों की संख्या बढ़ी है। ज्यादातर हमले इराक में अमेरिकी मौजूदगी का विरोध करने के लिये अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर किया जा रहा है। बीते 13 जनवरी को बगदाद के अति सुरक्षित क्षेत्र में अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाकर तीन रॉकेट दागे गये थे। इनमें दो रॉकेट अमेरिकी दूतावास के आसपास गिरा था, जबकि एक अन्य रॉकेट नजदीकी आवासीय परिसर में स्थित एक स्कूल पर गिरा था।

शेयर करें