1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia shooting: रूस के स्कूल में गोलीबारी में 13 लोगों की मौत और 20 घायल, हमलावर ने किया सुसाइड

Russia shooting: रूस के स्कूल में गोलीबारी में 13 लोगों की मौत और 20 घायल, हमलावर ने किया सुसाइड

रूस के स्कूल में हुई धुआंधार फायरिंग, इस अपराध में 13 लोगों की मौत हो गई, जिसमें शैक्षणिक संस्थान के दो सुरक्षा गार्ड और दो शिक्षक, साथ ही 7 नाबालिग शामिल हैं। रूस के गृह मंत्रालय ने भी कहा कि हमले में करीब 20 लोग घायल हुए हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Russia shooting: रूस के स्कूल में हुई धुआंधार फायरिंग। मध्य रूस के इजेवस्क शहर के एक स्कूल में गोलीबारी में पांच बच्चों सहित कम से कम 13 लोग मारे गए, जांचकर्ताओं ने सोमवार को कहा। रूस की जांच समिति ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा, “इस अपराध के कारण नौ लोगों की मौत हो गई, जिसमें शैक्षणिक संस्थान के दो सुरक्षा गार्ड और दो शिक्षकों के साथ-साथ पांच नाबालिग भी शामिल हैं।” हमलावर ने “आत्महत्या की”। रूस के गृह मंत्री ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।

पढ़ें :- Bihar News : SIR को लेकर CM सम्राट चौधरी का विपक्ष पर हमला, कहा-आरोपों के बजाय तथ्य के साथ आएं

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि घटना इजेवस्क इलाके के एक स्कूल की है। जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात बंदूकधारी शख्स स्कूल में घुसा और अचानक गोलीबारी कर दी। बंदूकधारी ने सिक्योरिटी गार्ड की भी हत्या कर दी है। गोलीबारी की वारदात को अंजाम देने के बाद बंदूकधारी ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी। हमलावर की लाश को बरामद कर लिया गया है।

पढ़ें :- प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर राहुल गांधी बोले- भाजपा को वोटर से डर लगना बंद हो गया है

रूस की जांच समिति ने कहा कि इस घटक हमले में हमलावर ने आत्महत्या करने से पहले 13 लोगों की हत्या की। मृतकों में पांच 7, दो शिक्षक और दो सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल हैं। गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। वारदात को अंजाम देने की वजह का पता नहीं चल सका है। साथ ही हमलावर की भी पहचान नहीं हो सकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com