मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

यूक्रेन पर रूस ने किया हमला तो मरेंगे 50 हजार आम नागरिक

इंडिया वॉइस

अमेरिकी अधिकारियों का दावा, हमले की 70 प्रतिशत तैयारी पूरी

शेयर करें

वाशिंगटन, 7 फ़रवरी। रूस और यूक्रेन की सीमा पर लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि रूस ने यूक्रेन पर हमले की 70 प्रतिशत तैयारी पूरी कर ली है। इन अधिकारियों का मानना है कि रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो सैन्य हानि के अलावा कम से कम 50 हजार आम नागरिकों की जान जाएगी।

सीमा पर एक लाख रूसी सैनिक तैनात

रूस और यूक्रेन की सीमा पर पहले एक लाख से ज्यादा रूसी सैनिक तैनात हैं। रूस लगातार हमले की बात से इनकार कर रहा है। रूस का कहना है कि उसकी सेना यूक्रेन सीमा पर अभ्यास कर रही है। हालांकि, अमेरिका और नाटो सहयोगियों का मानना है कि सीमा पर सैनिकों का जमावड़ा बढ़ाकर रूस का इरादा यूक्रेन को अपनी रक्षा के लिए तैयार होने का मौका न देने का है।

मौसम ठीक होते हुए ही छिड़ जाएगी जंग

अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि रूस सिर्फ अनुकूल मौसम की प्रतीक्षा कर रहा है। उनके मुताबिक 15 फरवरी से मार्च के अंत तक हमले के लिए सबसे अनुकूल मौसम होगा और तभी रूस आगे बढ़ेगा। इस दौरान यूक्रेन की सीमा तक अतिरिक्त रसद, भारी उपकरण व हथियार आदि पहुंचाने के लिए अनुकूल समय होगा।

अधिकारियों ने विश्लेषण किया है कि यूक्रेन पर रूसी हमले का परिणाम सिर्फ सैन्य हानि के रूप में सामने नहीं आएगा। इस हमले में 50 हजार से ज्यादा आम लोगों की मृत्यु होने की आशंका भी है। माना जा रहा है कि हमले के बाद यदि यूक्रेन की राजधानी रूस के कब्जे में आयी, तो यूरोप को एक बड़े शरणार्थी संकट का सामना करना पड़ सकता है।

शेयर करें